10वीं पास युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र की सरकारी फैक्ट्री में बड़ी नौकरी, आवेदन शुरू

Feb 07, 2026 07:04 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

HVF Recruitment 2026 के तहत हेवी व्हीकल्स फैक्ट्री में 220 जूनियर टेक्नीशियन पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं पास उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन 14 फरवरी 2026 तक कर सकते हैं।

10वीं पास युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र की सरकारी फैक्ट्री में बड़ी नौकरी, आवेदन शुरू

HVF Recruitment 2026: रक्षा क्षेत्र से जुड़ी सरकारी फैक्ट्री में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हेवी व्हीकल्स फैक्ट्री (HVF), आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने जूनियर टेक्नीशियन भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देशभर के योग्य उम्मीदवारों को फैक्ट्री में काम करने का मौका मिलेगा।

कुल कितने पदों पर होगी भर्ती

HVF Recruitment 2026 के जरिए कुल 220 जूनियर टेक्नीशियन पदों पर भर्ती की जाएगी। यह सभी पद कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भरे जाएंगे। शुरुआत में उम्मीदवारों को एक साल के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसे जरूरत और प्रदर्शन के आधार पर चार साल तक बढ़ाया जा सकता है।

किन ट्रेड्स में निकली हैं वैकेंसी

इस भर्ती में अलग-अलग तकनीकी ट्रेड शामिल किए गए हैं। सबसे ज्यादा 122 पद मशीनिस्ट के हैं। इसके अलावा ऑपरेटर मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट के 55 , रिगर के 25 , हीट ट्रीटमेंट ऑपरेटर के 8 , फिटर ऑटो इलेक्ट्रिक के 4 और सैंड एंड शॉट ब्लास्टर के 6 पद रखे गए हैं।

योग्यता क्या मांगी गई है

जूनियर टेक्नीशियन पद के लिए उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में NAC, NTC या STC होना जरूरी है। कुछ पदों पर 10वीं पास के साथ अनुभव और जरूरी लाइसेंस भी मांगा गया है, जैसे हेवी व्हीकल लाइसेंस या क्रेन ऑपरेशन का अनुभव। हर ट्रेड के लिए योग्यता अलग तय की गई है।

उम्र सीमा और छूट का नियम

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। छूट के बाद अधिकतम उम्र 55 साल तक हो सकती है।

कितनी मिलेगी सैलरी

HVF में जूनियर टेक्नीशियन पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 21,000 रुपये वेतन मिलेगा। इसके साथ IDA और 5 प्रतिशत स्पेशल अलाउंस भी दिया जाएगा, जिससे कुल मासिक कमाई और बेहतर हो जाएगी।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

उम्मीदवारों का चयन पहले शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा, जिसमें HVF के पूर्व अप्रेंटिस को प्राथमिकता मिलेगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया जाएगा। अंतिम चरण में ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा, जो केवल क्वालिफाइंग होगा यानी FIT या UNFIT के आधार पर फैसला किया जाएगा।

आवेदन कब और कैसे करना है

HVF जूनियर टेक्नीशियन भर्ती के लिए 25 जनवरी 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 फरवरी 2026 है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म HVF या AVNL की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

आवेदन कहां भेजना होगा

भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज और आवेदन शुल्क का प्रमाण पत्र जोड़कर उम्मीदवारों को इसे साधारण डाक से भेजना होगा। आवेदन भेजने का पता है - Heavy Vehicles Factory, Avadi, Chennai – 600054

अगर कोई उम्मीदवार एक से ज्यादा पद के लिए आवेदन करता है, तो हर पद के लिए अलग आवेदन करना अनिवार्य होगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।