HTET Result 2025: हरियाणा टीईटी 2025 रिजल्ट का bseh.org.in पर इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक
HTET Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से जल्द ही हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET), 2025 का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

HTET Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से जल्द ही हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET), 2025 का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से अपना रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 26 अगस्त, 2025 को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल वाले उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का आयोजन 30 जुलाई 2025 (रविवार) और 31 जुलाई 2025 (सोमवार) को किया गया। प्रदेश भर से 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने 30 और 31 जुलाई को 673 परीक्षा केंद्रों पर एचटीईटी परीक्षा दी थी। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षकों (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षकों (PGT) की भर्ती के लिए HTET 2025 परीक्षा आयोजित की जाती है।
हरियाणा बोर्ड ने 31 जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी - HTET) की आंसर-की जारी की थी। 1 अगस्त से 3 अगस्त तक इस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा में 120,943 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा में 2,01,517 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। वहीं लेवल-1 पीआरटी की परीक्षा में 82,917 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
HTET Result 2025: ऐसे चेक करें एचटीईटी 2025 का रिजल्ट-
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
होम पेज पर दिख रहे लिंक Result of HTET Exam 2025 पर क्लिक करें।
अब लेवल - 1 या लेवल-2 या लेवल-3 के विकल्प को चुनें।
अपनी लॉगइन डिटेल्स दर्ज करें
लॉगइन डिटेल्स में रोल नंबर, मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की सूचना भरें।
-सब्मिट बटन दबाएं और रिजल्ट चेक करें।
भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट की कॉपी प्रिंटआउट करके अपने पास भी रख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


