HTET Result 2025: एचटीईटी रिजल्ट से पहले होगा बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन, डेट व जिलावार लिस्ट जारी, Link
HTET Result : एचटेट 2024 रिजल्ट घोषित होने से पूर्व अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक वेरीफिकेशन होगा। अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए सभी 22 जिलों में 25 और 26 अगस्त को यह प्रक्रिया पूरा करवाने के लिए केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

HTET Result : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 2024 का परीक्षा परिणाम घोषित होने से पूर्व अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक वेरीफिकेशन होगा। अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए सभी 22 जिलों में 25 और 26 अगस्त को यह प्रक्रिया पूरा करवाने के लिए केन्द्र स्थापित किए गए हैं। राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी अपने लगते जिलों में जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 30 और 31 जुलाई एचटेट परीक्षा को करवाई गई थी। किसी भी केन्द्र पर जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थी फोटो युक्त पहचान पत्र और प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य है।
जिलों में जहां वेरीफिकेशन होनी है, उन विद्यालयों की और अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि केवल सूची में दिए गए अनुक्रमांक वाले अभ्यर्थियों द्वारा ही यह प्रक्रिया पूरी की जानी है। इन अभ्यर्थियों को इनके ऑनलाइन आवेदन के समय पंजीकृत मोबाईल नंबर/ईमेल पर भी इस के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं। बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध सूची में से जो अभ्यर्थी इन तिथियों में यह प्रक्रिया पूरा नहीं करते हैं, उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।
हरियाणा बोर्ड ने 31 जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा ( एचटीईटी - HTET) की आंसर-की जारी की थी। 1 अगस्त से 3 अगस्त तक इस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
प्रदेश भर से 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने 30 और 31 जुलाई को 673 परीक्षा केंद्रों पर एचटीईटी परीक्षा दी थी। लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा शाम 3:00 से 5:30 बजे तक हुई थी, जिसमें 120,943 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 31 जुलाई को टीजीटी और पीआरटी लेवल की परीक्षा हुई थी। लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा 31 जुलाई को प्रातः 10:00 से 12:30 बजे तक आयोजित हुई थी, जिसमें 2,01,517 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। वहीं लेवल-1 पीआरटी की परीक्षा इसी दिन सांय 3:00 से 5:30 बजे तक कराई गई जिसमें 82,917 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


