HTET Admit Card 2026 OUT, Direct Link: एचटीईटी एडमिट कार्ड bseh.org.in पर जारी, डाउनलोड लिंक
HTET Admit Card Download , bseh.org.in: हरियाणा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा ( एचटीईटी - HTET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 4 और 5 जुलाई 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

HTET Admit Card Download Direct Link, bseh.org.in: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2026) के एडमिट कार्ड अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इस साल परीक्षा में भाग लेने के लिए करीब 2.3 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठने वाले हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या htet.eapplynow.com पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड) का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
HTET 2026: परीक्षा का पूरा शेड्यूल
यह परीक्षा राज्य भर के 383 परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित) मोड में आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक:
4 जुलाई 2026 (शनिवार): लेवल-3 (PGT) की परीक्षा शाम की शिफ्ट में दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक होगी, जिसमें 73,091 छात्र शामिल होंगे।
5 जुलाई 2026 (रविवार): लेवल-2 (TGT) की परीक्षा सुबह की शिफ्ट में 10:00 बजे से 12:30 बजे तक होगी, जिसमें सर्वाधिक 1,19,141 छात्र बैठेंगे।
5 जुलाई 2026 (रविवार): लेवल-1 (PRT) की परीक्षा शाम की शिफ्ट में दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक होगी, जिसमें 41,062 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
कलर प्रिंटआउट ले जाना है अनिवार्य
बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए बेहद कड़े निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का केवल कलर प्रिंटआउट ही परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा। ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड के एक पेज के फॉर्मेट में 'सेंटर कॉपी' और 'कैंडिडेट कॉपी' दोनों का रंगीन प्रिंट होना अनिवार्य है, ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, छात्रों को अपने साथ वही ओरिजनल फोटो आईडी कार्ड भी लाना होगा, जो उन्होंने आवेदन फॉर्म भरते समय अपलोड किया था।
HTET Admit Card 2026: हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
सुरक्षा जांच के लिए 2 घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र
नकल मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से ठीक 2 घंटे 10 मिनट पहले अपने आवंटित केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, ताकि मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और अंगूठे के निशान लेने की प्रक्रिया समय से पूरी हो सके।
महिला उम्मीदवारों को केवल मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर पहनने की अनुमति दी गई है, जबकि अंगूठी, चेन, ईयररिंग्स जैसे किसी भी प्रकार के आभूषण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इसके साथ ही मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर और ब्लूटूथ जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा हॉल के भीतर ले जाना सख्त मना है। किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए उम्मीदवार बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 01664-254305 पर संपर्क कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


