Hindi Newsकरियर न्यूज़HTET 2026, Haryana TET Registrations ends today apply online now at htet.eapplynow.com, know eligibility, fees dates
HTET 2026: हरियाणा टीईटी 2026 के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, जानें महत्वपूर्ण तिथियां

HTET 2026: हरियाणा टीईटी 2026 के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, जानें महत्वपूर्ण तिथियां

संक्षेप:

HTET 2026 Application Form: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 5 जनवरी 2026 को बंद कर दी जाएगी।

Jan 05, 2026 11:01 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

HTET 2026 Registration: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 5 जनवरी 2026 को बंद कर दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या htet.eapplynow.com पर जाना होगा। इसके बाद 4 जनवरी 2026 से लेकर 5 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। यह परीक्षा प्राइमरी टीचर (PRT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों पर पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पात्रता मापदंड :

HTET परीक्षा को तीन स्तरों में विभाजित किया गया है-

लेवल-1 (PRT): कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए। इसके लिए उम्मीदवार का 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना और प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (DElEd) होना आवश्यक है।

लेवल-2 (TGT): कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए। इसके लिए संबंधित विषय में स्नातक और बी.एड (B.Ed) की डिग्री अनिवार्य है।

लेवल-3 (PGT): कक्षा 9 से 12 तक के शिक्षकों के लिए। इसके लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation) के साथ बी.एड होना चाहिए। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 38 वर्ष निर्धारित की गई है।

परीक्षा का फॉर्मेट और प्रमाणपत्र की वैधता

यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को जो प्रमाणपत्र दिया जाएगा, उसकी वैधता अब आजीवन (Lifetime) रहेगी।

एप्लीकेशन फीस-

1. हरियाणा के एससी, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए

एक लेवल के लिए फीस- 500 रुपये

दो लेवल के लिए फीस- 900 रुपये

सभी तीन लेवल के लिए फीस- 1200 रुपये

2. हरियाणा के अन्य सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए

एक लेवल के लिए फीस- 1000 रुपये

दो लेवल के लिए फीस- 1800 रुपये

सभी तीन लेवल के लिए फीस- 2400 रुपये

3. हरियाणा के बाहर वाले अभ्यर्थियों के लिए

एक लेवल के लिए फीस- 1000 रुपये

दो लेवल के लिए फीस- 1800 रुपये

सभी तीन लेवल के लिए फीस- 2400 रुपये

HTET 2026 Apply: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कैसे आवेदन करें-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए HTET 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉगिन करना होगा।

4. अब आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

5. इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आपको एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी।

6. अब आप कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लीजिए।

आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते अपनी तैयारी शुरू कर दें ताकि वे हरियाणा में शिक्षक बनने के अपने सपने को साकार कर सकें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।