HSSC Vacancy : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली 4227 पदों पर भर्ती, कहां कितनी वैकेंसी, देखें ब्योरा

Feb 07, 2026 12:31 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

HSSC ने ग्रुप सी के 4227 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती सीईटी बेस्ड है। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) पास कर चुके उम्मीदवार 9 से 23 फरवरी 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

HSSC Vacancy : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली 4227 पदों पर भर्ती, कहां कितनी वैकेंसी, देखें ब्योरा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत ग्रुप सी के 4227 पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्तियो में स्वास्थ्य कर्मचारियों (MPHW), स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, डिस्पेंसर, डाइटिशियन, फॉरेस्ट गार्ड, जूनियर इंजीनियर, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन और लीगल असिस्टेंट के पद शामिल हैं। यह भर्ती सीईटी बेस्ड है। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) पास कर चुके उम्मीदवार 9 से 23 फरवरी 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विभिन्न विभागों में रिक्तियों का विभागवार और पदवार विवरण निम्नलिखित है:

स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग

स्वास्थ्य विभाग

एमपीएचडब्ल्यू (F): 595 पद

एमपीएचडब्ल्यू (M): 700 पद

नर्स: 296 पद

सिस्टर ट्यूटर: 12 पद

रेडियोग्राफर: 99 पद

डाइटिशियन: 22 पद

ईएसआई हेल्थ केयर

एमपीएचडब्ल्यू (F): 20 पद

स्टाफ नर्स : 20 पद

डिस्पेंसर आयुर्वेदिक : 3 पद

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान

नर्स: 1475 पद

रेडियोग्राफर: 32 पद

जेई हॉर्टिकल्चर : 3 पद

इंजीनियरिंग और तकनीकी पद (सिविल और अन्य)

हाफेड : जेई सिविल के 5 पद

हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPGCL):

जूनियर इंजीनियर सिविल: 23 पद

टेक्निशियन (इंस्ट्रियूमेंटेशन एंड कंट्रोल): 7 पद

प्लांट अटेंडेंट (इंस्ट्रियूमेंटेशन एंड कंट्रोल): 10 पद

पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन

जूनियर इंजीनियर सिविल: 15 पद

जेई हॉर्टिकल्चर :1 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन : जेई सिविल के 6 पद

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP): जेई (Horticulture) के 16 पद

कानूनी और प्रशासनिक पद

• एचएसआईआईडीसी (HSIIDC):

असिस्टेंट मैनेजर (IA): 8 पद

लीगल असिस्टेटं : 2 पद

• श्रम विभाग : लीगल असिस्टेंट के 2 पद

• खान एवं भूविज्ञान : लीगल असिस्टेंट के 2 पद

अन्य महत्वपूर्ण विभाग

• वन विभाग : Forest Guard (फॉरेस्ट गार्ड) के 779 पद

• हरियाणा राज्य भंडारण निगम (HSWC): जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 73 पद

• कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (KDB): जेई हॉर्टिकल्चर का 1 पद

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।