
HSSC Stenographer Recruitment 2026: हरियाणा में 1952 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, आवेदन शुरू
HSSC Stenographer Recruitment 2026 के तहत हरियाणा में 1952 स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक चलेगी।
HSSC Stenographer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल की शुरुआत बड़ी राहत लेकर आई है। हरियाणा में लंबे समय से स्टेनोग्राफर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अब खुशखबरी है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 का ऐलान कर दिया है, जिसमें हजारों युवाओं को सरकारी दफ्तरों में काम करने का मौका मिलेगा।
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने Stenographer Recruitment 2026 के तहत ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 1952 स्टेनोग्राफर पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल HSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
HSSC Stenographer Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 से जुड़ा नोटिफिकेशन देखना होगा।
- इसके बाद नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।
योग्यता और आयु सीमा
स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार का HSSC CET (ग्रुप-सी) परीक्षा पास होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए स्टेनोग्राफी और टाइपिंग से जुड़ी दक्षता भी मांगी गई है।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी कितनी मिलेगी
HSSC स्टेनोग्राफर पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के तहत वेतन दिया जाएगा। इस पद पर 19,900 रुपये से 63,200 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास मौका मानी जा रही है, जो हरियाणा में स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और लंबे समय से स्टेनोग्राफर भर्ती का इंतजार कर रहे थे।

लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव




