HSSC Haryana Police Vacancy : 5500 हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आयु में 3 साल छूट का ऐलान, लास्ट डेट बढ़ी

Jan 23, 2026 10:57 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

हरियाणा पुलिस में निकली 5500 कांस्टेबल भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने आयु में छूट के ऐलान के बाद भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है।

HSSC Haryana Police Vacancy : 5500 हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आयु में 3 साल छूट का ऐलान, लास्ट डेट बढ़ी

HSSC Haryana Police Vacancy : हरियाणा पुलिस में निकली 5500 कांस्टेबल भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने आयु में छूट के ऐलान के बाद भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। पहले एप्लाई करने की लास्ट डेट 25 जनवरी थी, जिसे अब 31 जनवरी कर दिया गया है। आपको बता दें कि यह भर्ती सीईटी बेस्ड है। जिन्होंने सीईटी ग्रुप सी परीक्षा पास की है, वे ही इसमें आवेदन कर सकते हैं।

आयोग चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर लिखा, 'सीईटी 2025 के अंतर्गत विज्ञापित पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु छूट को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा मांग की गई थी। अभ्यर्थियों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा आयोग को पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 3 वर्ष की आयु छूट प्रदान करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। यह निर्णय उन अभ्यर्थियों के हित में लिया गया है, जिनके लिए वर्ष 2022 के बाद विभिन्न कारणों से सीईटी परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी। वर्ष 2025 में पुनः सीईटी परीक्षा आयोजित की गई। आयु में दी गई यह छूट योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।'

दरअसल सीईटी के आयोजन में देरी के कारण कई योग्य उम्मीदवार ओवरएज हो गए थे, इसलिए वे मांग कर रहे थे कि उन्हें सामान्य और आरक्षित वर्गों में आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाए। पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उम्मीदवारों को आयु में 3 साल की छूट देने की मांग को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास लगातार पत्र आ रहे थे। पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2025 के बाद शुरू होने वाली है। ऐसे में युवा वर्ग को आयु में छूट देने की मांग कर रहे थे। सीएम नायब सैनी ने इन युवाओं को आश्वासन दिया था कि उनकी मांग जरूर पूरी की जाएगी।

पदों का विवरण

पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 4500 पद

(नॉन-ईएसएम / ईएसपी)

सामान्य (GEN) – 1620

डीएससी (DSC) – 405

ओएससी (OSC) – 405

बीसी-ए (BCA) – 630

बीसी-बी (BCB) – 360

ईडब्ल्यूएस (EWS) – 450

ईएसएम-जनरल – 315

ईएसएम-डीएससी – 45

ईएसएम-ओएससी – 45

ईएसएम-बीसी-ए – 90

ईएसएम-बीसी-बी – 135

महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 600 पद

(नॉन-ईएसएम / ईएसपी)

सामान्य (GEN) – 216

डीएससी (DSC) – 54

ओएससी (OSC) – 54

बीसी-ए (BCA) – 84

बीसी-बी (BCB) – 48

ईडब्ल्यूएस (EWS) – 60

ईएसएम-जनरल – 42

ईएसएम-डीएससी – 6

ईएसएम-ओएससी – 6

ईएसएम-बीसी-ए – 12

ईएसएम-बीसी-बी – 18

पुरुष कांस्टेबल (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस – GRP) के 400 पद

(नॉन-ईएसएम / ईएसपी)

सामान्य (GEN) – 144

डीएससी (DSC) – 36

ओएससी (OSC) – 36

बीसी-ए (BCA) – 56

बीसी-बी (BCB) – 32

ईडब्ल्यूएस (EWS) – 40

ईएसएम-जनरल – 28

ईएसएम-डीएससी – 4

ईएसएम-ओएससी – 4

ईएसएम-बीसी-ए – 8

ईएसएम-बीसी-बी – 12

योग्यता - 12वीं पास हो। 10वीं में हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय पढ़ा हो।

आयु सीमा - उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कद काठी कितनी हो - पुरुषों के लिए 170 सेंटीमीटर हाइट और 83 सेंटीमीटर चेस्ट की होनी जरूरी है। वहीं रिजर्व कैटेगरी को इसमें में 2-2 सेंटीमीटर की छूट दी गई है। महिलाओं के लिए मिनिमम 158 सेंटीमीटर हाइट मांगी गई है। वहीं इसमें भी रिजर्व कैटेगरी के लिए 2 सेंटीमीटर की छूट है।

चयन प्रक्रिया - हरियाणा सीईटी के आधार पर उम्मीदवारों के फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिर इसमें अभ्यर्थियों को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉलेज टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। जिनके पास एनसीसी सर्टिफिकेट होगा उन्हें 3 मार्क्स अतिरिक्त मिलेंगे। सोशल इकोनॉमिक क्राइटेरिया के लिए 2.5 मार्क्स का वेटेज निर्धारित हैं।

फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 12 मिनट में 2.5 किमी और महिलाओं को 6 मिनट में 1 किमी दौड़ना होगा।

सर्टिफिकेट की डेट क्या हो

BCA/BCB/EWS उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र 01 अप्रैल 2025 को या उसके बाद जारी हुआ होना चाहिए और आवेदन की आखिरी तारीख तक मान्य होना जरूरी है। वहीं, DSC/OSC उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र 13 नवंबर 2024 के बाद जारी होने चाहिए। इसके अलावा, ESM (पूर्व सैनिक) परिवार के सदस्यों के लिए प्रमाण पत्र 12 जनवरी 2025 को या उसके बाद जारी या अपडेट होना अनिवार्य है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, JAC 10th 12th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।