HSSC Haryana Police Vacancy : हरियाणा पुलिस में निकली कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती, सबसे पहले फिजिकल टेस्ट

Jan 01, 2026 09:43 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

HSSC Haryana Police Vacancy 2026: एचएसएससी ने हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 11 जनवरी 2025 से hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

HSSC Haryana Police Vacancy : हरियाणा पुलिस में निकली कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती, सबसे पहले फिजिकल टेस्ट

HSSC Haryana Police Vacancy 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( एचएसएससी ) ने हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 11 जनवरी 2025 से hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 25 जनवरी 2026 रात 11:59 तक वे अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। रिक्तियों में 4500 पुरुष कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी), 600 महिला कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) और 400 पुरुष कॉन्स्टेबल (जीआरपी) शामिल हैं। एग्जाम की डेट भी तय नहीं की गई हैं।

पदों का विवरण

पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 4500 पद

(नॉन-ईएसएम / ईएसपी)

सामान्य (GEN) – 1620

डीएससी (DSC) – 405

ओएससी (OSC) – 405

बीसी-ए (BCA) – 630

बीसी-बी (BCB) – 360

ईडब्ल्यूएस (EWS) – 450

ईएसएम-जनरल – 315

ईएसएम-डीएससी – 45

ईएसएम-ओएससी – 45

ईएसएम-बीसी-ए – 90

ईएसएम-बीसी-बी – 135

महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 600 पद

(नॉन-ईएसएम / ईएसपी)

सामान्य (GEN) – 216

डीएससी (DSC) – 54

ओएससी (OSC) – 54

बीसी-ए (BCA) – 84

बीसी-बी (BCB) – 48

ईडब्ल्यूएस (EWS) – 60

ईएसएम-जनरल – 42

ईएसएम-डीएससी – 6

ईएसएम-ओएससी – 6

ईएसएम-बीसी-ए – 12

ईएसएम-बीसी-बी – 18

पुरुष कांस्टेबल (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस – GRP) के 400 पद

(नॉन-ईएसएम / ईएसपी)

सामान्य (GEN) – 144

डीएससी (DSC) – 36

ओएससी (OSC) – 36

बीसी-ए (BCA) – 56

बीसी-बी (BCB) – 32

ईडब्ल्यूएस (EWS) – 40

ईएसएम-जनरल – 28

ईएसएम-डीएससी – 4

ईएसएम-ओएससी – 4

ईएसएम-बीसी-ए – 8

ईएसएम-बीसी-बी – 12

योग्यता - 12वीं पास हो। 10वीं में हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय पढ़ा हो।

आयु सीमा - उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कद काठी कितनी हो - पुरुषों के लिए 170 सेंटीमीटर हाइट और 83 सेंटीमीटर चेस्ट की होनी जरूरी है। वहीं रिजर्व कैटेगरी को इसमें में 2-2 सेंटीमीटर की छूट दी गई है। महिलाओं के लिए मिनिमम 158 सेंटीमीटर हाइट मांगी गई है। वहीं इसमें भी रिजर्व कैटेगरी के लिए 2 सेंटीमीटर की छूट है।

चयन प्रक्रिया - हरियाणा सीईटी के आधार पर उम्मीदवारों के फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिर इसमें अभ्यर्थियों को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉलेज टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। जिनके पास एनसीसी सर्टिफिकेट होगा उन्हें 3 मार्क्स अतिरिक्त मिलेंगे। सोशल इकोनॉमिक क्राइटेरिया के लिए 2.5 मार्क्स का वेटेज निर्धारित हैं।

फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 12 मिनट में 2.5 किमी और महिलाओं को 6 मिनट में 1 किमी दौड़ना होगा।

सर्टिफिकेट की डेट क्या हो

BCA/BCB/EWS उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र 01 अप्रैल 2025 को या उसके बाद जारी हुआ होना चाहिए और आवेदन की आखिरी तारीख तक मान्य होना जरूरी है। वहीं, DSC/OSC उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र 13 नवंबर 2024 के बाद जारी होने चाहिए। इसके अलावा, ESM (पूर्व सैनिक) परिवार के सदस्यों के लिए प्रमाण पत्र 12 जनवरी 2025 को या उसके बाद जारी या अपडेट होना अनिवार्य है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़HSSC Haryana Police Vacancy 2026 OUT: Haryana Police Constable Vacancy bharti notification pdf recruitment
;;;