HSSC Haryana Police Vacancy 2026: पदों के लिए आवेदन फिर शुरू, 19 मार्च तक करें अप्लाई
HSSC Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की विंडो एक बार फिर से खोल दी है। उम्मीदवारों के लिए अब 19 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का सुनहरा अवसर है।

HSSC Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा में खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की विंडो एक बार फिर से खोल दी है। जो उम्मीदवार पहले आवेदन करने से चूक गए थे या आयु सीमा के कारण पात्र नहीं थे, उनके लिए अब 19 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का सुनहरा अवसर है।
विशेष बात यह है कि राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग को स्वीकार करते हुए इस भर्ती में 3 वर्ष की आयु छूट प्रदान की है, जिससे अब और अधिक युवा इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकेंगे।
पदों का पूरी डिटेल्स
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5500 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसका वर्गीकरण इस प्रकार है:
कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी - पुरुष): 4500 पद
कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी - महिला): 600 पद
कांस्टेबल (पुरुष - रेलवे पुलिस/GRP): 400 पद
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, मैट्रिक (10वीं) स्तर तक हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन जरूरी है। इस भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने हरियाणा CET Group-C परीक्षा पास की है।
आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के आधार पर):
सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए (3 साल की विशेष छूट शामिल करने के बाद)। आरक्षित श्रेणियों (SC, BC, EWS) को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया: कैसे होगा सिलेक्शन?
हरियाणा पुलिस में चयन के लिए उम्मीदवारों को कई कड़े चरणों से गुजरना होगा:
CET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग: आयोग रिक्तियों के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाएगा।
शारीरिक माप परीक्षण (PMT): इसमें पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई (170 सेमी सामान्य) और सीने की माप ली जाएगी। महिलाओं के लिए लंबाई 158 सेमी (सामान्य) अनिवार्य है।
शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST): इसमें दौड़ (Race) आयोजित की जाएगी। पुरुषों को 12 मिनट में 2.5 किमी और महिलाओं को 6 मिनट में 1 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।
लिखित परीक्षा: शारीरिक मानकों में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसका वेटेज 97% होगा। शेष 3% अंक एनसीसी (NCC) सर्टिफिकेट धारकों को बोनस के रूप में दिए जाएंगे।
कोई आवेदन शुल्क नहीं
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती को पूरी तरह निःशुल्क रखा है। किसी भी श्रेणी (General/SC/BC/EWS) के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in या सीधे adv012026.hryssc.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरते समय अपने डॉक्यूमेंट, जैसे 12वीं की मार्कशीट, CET स्कोरकार्ड और श्रेणी प्रमाण पत्र सावधानीपूर्वक अपलोड करें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


