HSSC Group D CET : हरियाणा ग्रुप डी भर्ती के लिए 15.09 लाख आवेदन, अतिम तिथि बढ़ी, अब कब क्या

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

HSSC Group D CET : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी भर्ती के लिए सीईटी के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब आवेदन की अंतिम तिथि 05 जुलाई 2026 है जबकि पहले यह 3 जुलाई थी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 08 जुलाई 2026 है।

HSSC Group D CET dates

HSSC Group D CET : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी भर्ती के लिए सीईटी के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब आवेदन की अंतिम तिथि 05 जुलाई 2026 है जबकि पहले यह 3 जुलाई थी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 08 जुलाई 2026 है। आवेदन फॉर्म में करेक्शन 09 जुलाई से 11 जुलाी के बीच कर सकेंगे। सीईटी ग्रुप डी के लिए अबतक 1509799 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है जिसमें से 1348188 अभ्यर्थियों ने फाइनल सबमिट भी कर दिया है। आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थी अपने फॉर्म को स्वयं भरें, फॉर्म भरने के बाद अच्छे से जांच करके ही फाइनल सबमिट करें।

योग्यता

मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं कक्षा) पास होना चाहिए। इसके साथ ही, 10वीं स्तर पर आपके पास हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय होना अनिवार्य है। हालांकि स्वीपर और चौकीदार जैसे कुछ विशेष पदों के लिए इस शर्त में ढील दी गई है।

उम्र सीमा क्या है

इस भर्ती के लिए उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 42 साल होनी चाहिए. हरियाणा सरकार के नियमों के मुताबिक, आरक्षित श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले छात्रों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया: केवल एक परीक्षा और 100% वेटेज

छात्रों के लिए यह जानना सबसे जरूरी है कि इसमें चयन कैसे होगा। HSSC ने इस प्रक्रिया को बहुत पारदर्शी और सीधा रखा है। आपका चयन पूरी तरह से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के स्कोर पर आधारित होगा। इस परीक्षा के स्कोर को 100% वेटेज दिया जाएगा, यानी इसके बाद कोई अलग से मुख्य परीक्षा नहीं ली जाएगी। यह परीक्षा पूरी तरह ऑब्जेक्टिव (MCQ) आधारित होगी और इसका सिलेबस 10वीं कक्षा के स्तर का ही होगा। जनरल कैटेगरी के छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम 50% और आरक्षित वर्ग के छात्रों को न्यूनतम 40% अंक लाने होंगे।

आवेदन कैसे करें?

पूरी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' पोर्टल onetimeregn.haryana.gov.in पर जाना होगा। वहां अपनी प्रोफाइल बनाकर, आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे 10वीं का सर्टिफिकेट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों को एक बार ध्यान से जरूर चेक कर लें।

19 जून से शुरू हुए थे आवेदन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने आवेदन की डेडलाइन बढ़ाने की सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है। जिसमें कहा है कि अभ्यार्थियों को आयोग की तरफ से एक और मौका दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यार्थी ही पेपर में बैठ पाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हुई थी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।