
HPSC TO ATO Result 2025 OUT: हरियाणा HPSC टीओ एटीओ रिजल्ट 2025 hpsc.gov.in पर जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट पीडीएफ
संक्षेप: HPSC TO ATO Result 2025: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर (TO) (ATO) पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है।
HPSC TO ATO Result 2025 Download: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर (TO) (ATO) पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। रिजल्ट पीडीएफ फाइल में रोल नंबर, कैंडिडेट का नाम, कैटेगरी, पोस्ट का नाम और परीक्षा में प्राप्त मार्क्स शामिल है। परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2025 को किया गया था।

HPSC TO ATO Result 2025 Download PDF Direct Link
आयोग ने परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की भी जारी की है। उम्मीदवार इसका उपयोग करके अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। उन उम्मीदवारों की OMR शीट की लिस्ट भी जारी की गई है जिन्हें विभिन्न कारणों से रिजेक्टेड कर दिया गया है।
HPSC TO ATO Result 2025: हरियाणा टीओ एटीओ रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
जो अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए “Results” सेक्शन में जाना होगा।
3. इसके बाद आपको HPSC TO ATO Result 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर हरियाणा टीओ एटीओ रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।
6. इसके बाद आप हरियाणा टीओ एटीओ रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है जो इस परीक्षा के अगले चरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया (जैसे इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) से संबंधित किसी भी नए अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी जाती है।





