Hindi Newsकरियर न्यूज़HPSC Assistant Engineer Recruitment 2026 for 50 vacancies apply at hpsc.gov.in, Check Eligibility and Key Dates Naukri
HPSC AE Recruitment 2026: असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर निकली वैकेंसी, 13 जनवरी से करें आवेदन

HPSC AE Recruitment 2026: असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर निकली वैकेंसी, 13 जनवरी से करें आवेदन

संक्षेप:

HPSC AE Recruitment 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 50 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Jan 11, 2026 06:19 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

HPSC Assistant Engineer Recruitment 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) (ग्रुप) पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 50 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रकिया 13 जनवरी 2026 से शुरू की जाएगी। आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी, 2026 शाम 5 बजे तक तय की गई है। शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि भी 12 फरवरी, 2026 तय की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वैकेंसी डिटेल्स-

अनारक्षित कैटेगरी- 25 पद

एससी कैटेगरी- 13 पद

बैकवर्ड क्लास- 7 पद

ईडब्ल्यूएस कैटेगरी- 5 पद

कुल पद- 50 पद

शैक्षणिक योग्यता-

असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। पार्ट टाईम, ईवनिंग क्लासेस, डिस्टेंस एजुकेशन मोड और एआईसीटीई द्वारा मान्यता न किए गए विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। इसके साथ ही मैट्रिक या उच्च शिक्षा तक हिंदी/संस्कृत का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा-

उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 12 फरवरी, 2026 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें:NPCIL न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 114 पदों पर मौका, 15 जनवरी से आवेदन

आवेदन शुल्क-

1. हरियाणा के सभी बेंचमार्क दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूबीडी) (कम से कम 40% दिव्यांगता वाले) के लिए - निशुल्क

2. ओएससी, डीएससी, बीसी-ए (नॉन क्रीमी लेयर), बीसी-बी (नॉन क्रीमी लेयर), ईएसएम, ईडब्ल्यूएस और हरियाणा की महिला उम्मीदवार- 250 रुपये

3. हरियाणा के डीईएसएम अभ्यर्थी जो अपनी ऊर्ध्वाधर श्रेणी अर्थात ओएससी, डीएससी, बीसी-ए (नॉन क्रीमी लेयर), बीसी-बी (नॉन क्रीमी लेयर), ईएसएम, ईडब्ल्यूएस से संबंधित हों- 250 रुपये

4. हरियाणा के डीईएसएम अभ्यर्थी जो यूआर श्रेणी से संबंधित हैं-1000 रुपये

5. शेष सभी उम्मीदवार- 1000 रुपये

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।