Hindi Newsकरियर न्यूज़HPSC ADO Result 2025 released at hpsc.gov.in, here score card list pdf direct link
HPSC ADO Result 2025: हरियाणा एडीओ रिजल्ट 2025 hpsc.gov.in पर जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट पीडीएफ

HPSC ADO Result 2025: हरियाणा एडीओ रिजल्ट 2025 hpsc.gov.in पर जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट पीडीएफ

संक्षेप:

HPSC ADO Score Card 2025 Download: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से 2 नवंबर 2025 को आयोजित विभिन्न परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Nov 11, 2025 08:41 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

HPSC ADO Result 2025 Download Link: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट ऑफिसर (एडमिनिस्ट्रेटिव कैडर), असिस्टेंट इन्वायरमेंट इंजीनियर, लेक्चरर इन कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, लेक्चरर इन फार्मेसी, लेक्चरर इन सिविल इंजीनियरिंग, लेक्चरर इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, लेक्चरर इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग और फॉरमैन इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

HPSC ADO Result 2025 Download Link

रिजल्ट पीडीएफ फाइल में रोल नंबर, कैंडिडेट का नाम, कैटेगरी, पोस्ट का नाम और परीक्षा में प्राप्त मार्क्स शामिल है। परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2025 को किया गया था।

HPSC ADO Result 2025: हरियाणा एडीओ रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?

जो अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए “Results” सेक्शन में जाना होगा।

3. इसके बाद आपको HPSC ADO Result 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर हरियाणा एडीओ रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।

6. इसके बाद आप हरियाणा एडीओ रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।

7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।