
HPRCA Patwari Recruitment 2025: खुशखबरी! हिमाचल में पटवारी के 530 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन
HPRCA Patwari Recruitment 2025: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने राजस्व विभाग में पटवारी के 530 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपनी तैयारी और आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
HPRCA Patwari Recruitment 2025: हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने राजस्व विभाग में पटवारी के 530 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। लंबे इंतजार के बाद आई इस बड़ी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपनी तैयारी और आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए ये तारीखें निर्धारित की गई हैं।
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 दिसंबर 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 16 जनवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइट: उम्मीदवार hprca.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी मिनट की भीड़ से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना आवेदन भर लें।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 (12वीं कक्षा) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के रीति-रिवाज, बोलियों और स्थानीय तौर-तरीकों का ज्ञान तथा कंप्यूटर की बेसिक जानकारी रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
लिखित परीक्षा: उम्मीदवारों का चयन 120 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) या लिखित स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसके लिए डेढ़ घंटे (90 मिनट) का समय मिलेगा। इसमें सामान्य ज्ञान, अंकगणित, हिंदी और अंग्रेजी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
वेतन : चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि (ट्रेनी पीरियड) के दौरान 12,500 रुपये प्रति माह का दिया जाएगा।
यह भर्ती हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग में एक महत्वपूर्ण पद पर सेवा करने का सुनहरा अवसर है। युवा बिना समय गंवाए परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं और समय पर आवेदन सुनिश्चित करें।





