हिमाचल प्रदेश पुलिस में 734 पदों पर बंपर भर्ती, कांस्टेबल पद के लिए आज से आवेदन शुरू
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 734 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 10 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक hppsc.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।

अगर आप भी खाकी वर्दी पहनने का ख्वाब देखते हैं और हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की पक्की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पुलिस महकमे में कांस्टेबल के पदों पर शानदार भर्ती निकाली है। जो नौजवान पुलिस फोर्स में जाकर देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए यह मौका किसी लॉटरी से कम नहीं है। कुल 734 पदों पर ये भर्तियां की जाएंगी, जिसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। चलिए, बिना कोई उलझन रखे इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को बिल्कुल आसान और हिंदुस्तानी जुबान में समझते हैं। HPPSC ने 9 जुलाई 2026 को दो अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। पहला विज्ञापन लड़कों के लिए है, जिसमें 491 पदों पर भर्ती होनी है। वहीं, दूसरा विज्ञापन लड़कियों के लिए है, जिसमें कुल 243 पद रखे गए हैं। दोनों को मिलाकर कुल आंकड़ा 734 पहुंच जाता है।
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 10 जुलाई 2026 (रात 12:01 बजे) से हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) है। इसके बाद वेबसाइट का लिंक बंद कर दिया जाएगा। वहीं चुने गए उम्मीदवारों को लेवल 3 का पे-स्केल मिलेगा, जो 20,200 रुपये से लेकर 64,000 रुपये के बीच होगा।
कौन कर सकता है अप्लाई?
पढ़ाई-लिखाई: आपका हिमाचल प्रदेश के ही किसी स्कूल या संस्थान से 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (+2) पास होना बहुत जरूरी है। हालांकि, अगर आप हिमाचल के पक्के निवासी हैं और आपके पास 'बोनाफाइड हिमाचली' का सर्टिफिकेट है, तो बाहर से पढ़ाई करने पर भी यह शर्त आप पर लागू नहीं होगी।
उम्र की सीमा: उम्र का हिसाब-किताब 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर किया जाएगा। जनरल और ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी के लिए उम्र 18 से 25 साल रखी गई है। एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 18 से 27 साल की छूट दी गई है। होम गार्ड्स (जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और एससी/एसटी) के लिए उम्र 20 से 28 साल तय की गई है।
शारीरिक मापदंड
पुलिस की नौकरी है, तो आपका शारीरिक रूप से फिट होना भी लाजमी है। लड़कों के लिए (जनरल और ओबीसी) कम से कम लंबाई 5 फुट 6 इंच और सीना 31x32 इंच होना चाहिए। एससी/एसटी वर्ग के लिए लंबाई 5 फुट 4 इंच और सीना 29x30 इंच मांगा गया है। लड़कियों की बात करें तो जनरल और ओबीसी कैटेगरी में कम से कम लंबाई 5 फुट 2 इंच होनी चाहिए। एससी और एसटी वर्ग की लड़कियों के लिए यह 5 फुट तय की गई है।
कैसे होगा सिलेक्शन?
वर्दी तक पहुंचने का यह सफर आसान नहीं होगा। आपको इन कड़े पड़ावों से गुजरना होगा -
1. फिजिकल टेस्ट (PST & PET): सबसे पहले मैदान में उतरना होगा। लड़कों को 5 मिनट 30 सेकंड में 1500 मीटर दौड़ना है, तो लड़कियों को 3 मिनट 45 सेकंड में 800 मीटर की रेस निकालनी होगी। इसके अलावा 100 मीटर की फर्राटा दौड़, हाई जंप (ऊंची कूद) और ब्रॉड जंप (लंबी कूद) भी पास करनी होगी।
2. लिखित परीक्षा: जो लोग मैदान मार लेंगे, वे 90 नंबर की लिखित परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है।
3. लंबाई और एनसीसी के नंबर: आपके कद-काठी के हिसाब से 6 नंबर तक अलग से मिलेंगे (जैसे 6 फुट या उससे लंबे लड़के को पूरे 6 नंबर)। अगर आपके पास एनसीसी (NCC) का 'C' सर्टिफिकेट है, तो 4 नंबर बोनस के तौर पर मिलेंगे। कुल मेरिट 100 नंबर के आधार पर तैयार होगी।
फॉर्म कैसे भरें?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों को एक समान 600 रुपये की फीस भरनी होगी। फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन ही जमा होगी। फॉर्म भरने के लिए सीधा HPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट (hppsc.hp.gov.in/hppsc) पर जाएं। वहां 'Apply Online' वाले लिंक पर क्लिक करें। अगर आप पहली बार आए हैं तो OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) करें। इसके बाद अपनी सारी डिटेल्स ध्यान से भरें। अपना जिला सोच-समझकर चुनें क्योंकि बाद में इसे बदलने का मौका नहीं मिलेगा। अपने सभी जरूरी कागजात जैसे 10वीं-12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र और बोनाफाइड सर्टिफिकेट स्कैन करके अपलोड करें और फीस जमा कर दें।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


