हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में ऑफिसर पदों पर भर्ती, ₹2.80 लाख तक मिलेगी सैलरी;जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती में फ्रेशर्स के साथ-साथ अनुभवी उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी HPCL की आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अगर आप फ्रेशर हैं और नौकरी की तलाश में है, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने ऑफिसर स्तर के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में फ्रेशर्स के साथ-साथ अनुभवी उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी HPCL की आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
फ्रेशर्स के लिए जूनियर एग्जीक्यूटिव (केमिकल) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (फायर एंड सेफ्टी) पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए किसी प्रकार का कार्य अनुभव जरूरी नहीं है। निर्धारित शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे। वहीं, सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर, सीनियर मैनेजर (इकोनॉमिस्ट), डिप्टी जनरल मैनेजर समेत अन्य वरिष्ठ पदों पर भर्ती के लिए संबंधित क्षेत्र में पूर्व अनुभव अनिवार्य रखा गया है। बता दें कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने कुल 116 पदों पर भर्ती निकाली है।
पद- वैकेंसी
जूनियर एग्जीक्यूटिव (केमिकल)- 37
योग्यता और अनुभव- केमिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय फुल-टाइम रेगुलर डिप्लोमा। अनुभव आवश्यक नहीं।
जूनियर एग्जीक्यूटिव (फायर एंड सेफ्टी)- 17
योग्यता और अनुभव- साइंस में ग्रेजुएशन, फायर एंड सेफ्टी में डिप्लोमा और हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस। अनुभव आवश्यक नहीं।
सीनियर ऑफिसर – सेल्स (रिटेल/ल्यूब्स/डायरेक्ट सेल्स/LPG)- 52
योग्यता और अनुभव- मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन/केमिकल/सिविल इंजीनियरिंग में 4 वर्षीय डिग्री, साथ में 2 वर्षीय फुल-टाइम MBA/PGDM और 2 वर्ष का अनुभव।
असिस्टेंट मैनेजर (प्रोजेक्ट) / मैनेजर (प्रोजेक्ट)-5
योग्यता और अनुभव- सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री और 6 से 9 वर्ष का संबंधित अनुभव।
चीफ मैनेजर – टेक्निकल सर्विस (स्पेशियलिटी केमिकल्स) / डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) – टेक्निकल सर्विस-1
योग्यता और अनुभव-
केमिकल इंजीनियरिंग में फुल-टाइम डिग्री और 15 से 18 वर्ष का अनुभव।
सीनियर मैनेजर / चीफ मैनेजर (इकोनॉमिस्ट) / डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) – इकोनॉमिस्ट 1
योग्यता और अनुभव- इकोनॉमिक्स/अप्लायड इकोनॉमिक्स/एनर्जी प्लानिंग आदि में 2 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट डिग्री और 12 से 18 वर्ष का अनुभव।
डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) – गैस सोर्सिंग एंड मार्केटिंग- 2
योग्यता और अनुभव- इंजीनियरिंग डिग्री के साथ 2 वर्षीय MBA और 18 से 21 वर्ष का अनुभव।
डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) / जनरल मैनेजर (GM) / चीफ जनरल मैनेजर (CGM) – सेल्स एंड मार्केटिंग- 1
योग्यता और अनुभव- केमिकल इंजीनियरिंग में 4 वर्षीय फुल-टाइम डिग्री और 18 से 24 वर्ष का अनुभव।
आयु सीमा
फ्रेशर्स: इस भर्ती में दो पद फ्रेशर्स के लिए हैं, जूनियर एग्जीक्यूटिव केमिकल और फायर एंड सेफ्टी। जिसके लिए आवेदन की अधिककम उम्र 25 वर्ष तय की गई है।
अनुभवी पोस्ट: अनुभवी पदों के लिए पोस्ट वाइज ऊपरी एज लिमिट तय की गई है। यह 29 वर्ष से लेकर 54 वर्ष तक रखी गई है। पदानुसार विस्तार से आप इसकी जानकारी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 30,000- 2,80,000/- प्रति माह तक वेतन मिलेगा। यह पोस्ट वाइज अलग-अलग तय किया गया है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार अलग-अलग चरणों में किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, साइकोमेट्रिक असेसमेंट, स्किल टेस्ट, पर्सनल/टेक्निकल इंटरव्यू और फिजिकल फिटनेस/एफिशिएंसी टेस्ट शामिल हो सकते हैं।
सभी चरणों की सूचना HPCL समय-समय पर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।
HPCL भर्ती 2026: आवेदन कैसे करें?
HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Career सेक्शन खोलें।
Job Openings में संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन चुनें।
Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
पहले रजिस्ट्रेशन करें और नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
अपनी पसंद का पद चुनकर व्यक्तिगत, शैक्षणिक और प्रोफेशनल जानकारी दर्ज करें।
जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹1,000
एससी और एसटी वर्ग: कोई आवेदन शुल्क नहीं
आवदेन की अंतिम तारीख- 20 जुलाई
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


