HPCL Job: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 681 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 1 लाख से ऊपर होगी सैलरी

Mar 13, 2026 10:42 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) में 681 पदों पर शानदार सरकारी नौकरी का मौका। जूनियर एग्जिक्यूटिव, इंजीनियर और ऑफिसर पदों के लिए 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करें।

HPCL Job: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 681 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 1 लाख से ऊपर होगी सैलरी

अगर आप एक शानदार, सुरक्षित और अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो भारत की जानी-मानी महारत्न कंपनी 'हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड' (HPCL) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आई है। एचपीसीएल ने जूनियर एग्जिक्यूटिव, इंजीनियर, ऑफिसर और सीनियर ऑफिसर जैसे अहम पदों पर कुल 681 रिक्तियों (Vacancies) के लिए आवेदन मांगे हैं। इंजीनियरिंग से लेकर फाइनेंस और एचआर तक, अलग-अलग फील्ड के युवाओं के लिए यह एक 'ड्रीम जॉब' साबित हो सकती है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए अपनी योग्यता जांचें और जल्द से जल्द फॉर्म भर लें। आइए, इस शानदार भर्ती से जुड़ी हर एक बारीक जानकारी, पदों का गणित और आवेदन की प्रक्रिया को समझते हैं।

एक नजर में देखें जरूरी तारीखें और जानकारी

फॉर्म भरने से पहले इन अहम तारीखों और डिटेल्स को अपने पास नोट कर लें

  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 25 मार्च 2026
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तारीख 03 मई 2026
  • आवेदन शुल्क (Application Fee) 1180 रुपये (SC/ST और दिव्यांगों के लिए एकदम फ्री)
  • आधिकारिक वेबसाइट https://www.hindustanpetroleum.com/
  • हेल्पलाइन (ई-मेल आईडी) careers@hpcl.in

पदों का विवरण, योग्यता और सैलरी (Vacancy Details & Eligibility)

एचपीसीएल ने कुल 681 पदों को चार अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है। आइए तफ्सील से जानते हैं कि किस पद के लिए क्या काबिलियत चाहिए:

1. जूनियर एग्जिक्यूटिव (कुल पद: 413)

पदों का बंटवारा: मेकेनिकल (207), इलेक्ट्रिकल (117), केमिकल (27), सिविल (19), फायर एंड सेफ्टी (16), क्वालिटी कंट्रोल (12), असिस्टेंट (10), और एचआर (05)।

योग्यता: असिस्टेंट पद के लिए 65% अंकों के साथ ग्रेजुएशन। इंजीनियरिंग पदों के लिए संबंधित ब्रांच में 65% अंकों के साथ 3 साल का डिप्लोमा। क्वालिटी कंट्रोल और फायर एंड सेफ्टी के लिए बीएससी और एचआर के लिए बीबीए (सभी में न्यूनतम 65% अंक)।

आयु सीमा: अधिकतम उम्र 25 वर्ष से कम होनी चाहिए।

सैलरी (वेतनमान): 30,000 रुपये से 1,20,000 रुपये।

2. इंजीनियर (कुल पद: 141)

पदों का बंटवारा: मेकेनिकल (72), इलेक्ट्रिकल (37), सिविल (17), और केमिकल (15)।

योग्यता: कम से कम 65% अंकों के साथ संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में BE/B.Tech की डिग्री।

आयु सीमा: अधिकतम उम्र 25 वर्ष से कम।

सैलरी (वेतनमान): 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये।

3. ऑफिसर (कुल पद: 64)

पदों का बंटवारा: फाइनेंस-सीए (30), आईएस (20), एचआर (06), फाइनेंस-सीएमए (04), फाइनेंस-एमबीए (04)।

योग्यता: पद के अनुसार 50% अंकों के साथ CA/CMA। या फिर 65% अंकों के साथ फाइनेंस/एचआर में MBA या MCA होना चाहिए।

आयु सीमा: अधिकतम उम्र 27 वर्ष (आईएस पद के लिए अधिकतम 25 वर्ष)।

सैलरी (वेतनमान): 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये।

4. सीनियर ऑफिसर (कुल पद: 63)

पदों का बंटवारा: सेल्स-रिटेल/ल्यूब्स/डायरेक्ट सेल्स/एलपीजी (50 पद), सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट (06), सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन ऑपरेशंस (04), बेंजीन/टोल्यूनि हैंडलिंग (03)।

योग्यता: संबंधित ब्रांच में 65% अंकों के साथ BE/B.Tech की डिग्री। सेल्स पद के लिए MBA/PGDM भी जरूरी है। इन पदों के लिए 2 से 3 साल का कार्यानुभव (Experience) मांगा गया है।

आयु सीमा: अधिकतम 28 से 29 वर्ष (पद के अनुसार)।

सैलरी (वेतनमान): 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये।

अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता (मार्क्स) में 10% की छूट दी जाएगी। इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार छूट मिलेगी। आयु की गणना 25 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी।

कैसे होगा आपका चयन? (Selection Process)

इस शानदार नौकरी को पाने के लिए उम्मीदवारों को तीन अहम पड़ावों से गुजरना होगा:

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): जो 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

2. कौशल परीक्षण (Skill Test): पद की जरूरत के हिसाब से।

3. साक्षात्कार (Interview): इन सभी को पार करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी। (चयनित उम्मीदवारों को 1 साल के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा।)

घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (How to Apply)

आवेदन करने के लिए आपको किसी कैफे के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

1. सबसे पहले एचपीसीएल (HPCL) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.hindustanpetroleum.com/ पर जाएं।

2. होमपेज पर ऊपर की तरफ 'Careers' का विकल्प दिखेगा, उस पर जाकर 'Job Openings' पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको 'Recruitment of Officer' का विज्ञापन नजर आएगा। इसके नीचे दिए गए 'Detailed Advertisement' पर क्लिक करके पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और अपनी योग्यता अच्छे से चेक कर लें।

4. इसके बाद वापस उसी पेज पर आएं और 'Click here to Apply' पर क्लिक करें।

5. अपनी सारी जानकारी (नाम, पता, पढ़ाई की डिटेल्स) ध्यान से भरें, मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और ऑनलाइन 1180 रुपये (अगर लागू हो) की फीस जमा कर दें।

6. आखिर में फॉर्म को सबमिट करें और इसका एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए जरूर निकाल कर रख लें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।