हिमाचल प्रदेश टीईटी का रिजल्ट हुआ जारी, 6744 उम्मीदवार पास; ऐसे करें चेक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस तरह परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 22.56% रहा। हिमाचल प्रदेश टीईटी जून 2026 की परीक्षा 7 जून से 21 जून 2026 तक राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

HPBOSE Himachal Pradesh tet result 2026 declared 6744 candidates qualified check result
एचपी टीईटी रिजल्ट 2026

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) यानी हरियाणा टीईटी जून 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीत्रा में शामिल हुए थे, वो अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस बार कुल 29900 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 6744 उम्मीदवार सफल हुए।

इस तरह परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 22.56% रहा। हिमाचल प्रदेश टीईटी जून 2026 की परीक्षा 7 जून से 21 जून 2026 तक राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि 2 शिफ्टों में ये परीक्षा आयोजित हुई थी।

किस लेवल में कितने उम्मीदवार हुए पास

स्पेशल एजुकेटर TET (प्री-प्राइमरी से कक्षा V): 407 ने आवेदन किया, 320 परीक्षा में शामिल हुए और 136 उम्मीदवार पास हुए। पास प्रतिशत 42.50% रहा।

स्पेशल एजुकेटर TET (कक्षा VI से XII): 128 ने आवेदन किया, 88 परीक्षा में शामिल हुए और 82 उम्मीदवार पास हुए। पास प्रतिशत 93.18% रहा।

टीजीटी आर्ट्स: 10515 ने आवेदन किया, 9647 परीक्षा में शामिल हुए और 497 उम्मीदवार पास हुए। पास प्रतिशत 5.15% रहा।

टीजीटी मेडिकल: 3318 ने आवेदन किया, 3020 परीक्षा में शामिल हुए और 161 उम्मीदवार पास हुए। पास प्रतिशत 5.33% रहा।

जेबीटी: 8925 ने आवेदन किया, 8374 परीक्षा में शामिल हुए और 4369 उम्मीदवार पास हुए। पास प्रतिशत 52.17% रहा।

टीजीटी संस्कृत: 1394 ने आवेदन किया, 1296 परीक्षा में शामिल हुए और 205 उम्मीदवार पास हुए। पास प्रतिशत 15.82% रहा।

पंजाबी: 80 ने आवेदन किया, 71 परीक्षा में शामिल हुए और 8 उम्मीदवार पास हुए। पास प्रतिशत 12.68% रहा।

उर्दू: 7 ने आवेदन किया, 4 परीक्षा में शामिल हुए और 2 उम्मीदवार पास हुए। पास प्रतिशत 50% रहा।

टीजीटी नॉन-मेडिकल: 5517 ने आवेदन किया, 5067 परीक्षा में शामिल हुए और 969 उम्मीदवार पास हुए। पास प्रतिशत 19.14% रहा।

टीजीटी हिंदी: 2231 ने आवेदन किया, 2013 परीक्षा में शामिल हुए और 314 उम्मीदवार पास हुए। पास प्रतिशत 15.60% रहा।

सबसे अधिक पास प्रतिशत

स्पेशल एजुकेटर TET (कक्षा VI से XII) में 93.18% रहा।

JBT का पास प्रतिशत: 52.17%

TGT आर्ट्स का पास प्रतिशत: 5.15%

हिमाच प्रदेश TET जून 2026 रिजल्ट: ऐसे करें चेक

उम्मीदवार अपना HP TET जून 2026 रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

  1. सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘TET Result June - 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई जानकारी, जैसे रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर, दर्ज करें।
  4. अब सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर अपना रिजल्ट, नंबर और क्वालिफाइंग स्टेटस चेक करें।
  6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या सेव कॉपी रख लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़हिमाचल प्रदेश टीईटी का रिजल्ट हुआ जारी, 6744 उम्मीदवार पास; ऐसे करें चेक