HPBOSE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं कॉपियों से छेड़छाड़ की फॉरेंसिक पुष्टि, छात्रों को मिलेंगे कंपंसेटरी मार्क्स

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Himachal Pradesh Board: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान हुई कथित गड़बड़ी की फॉरेंसिक जांच में उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ किए जाने की पुष्टि हुई है।

HPBOSE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं कॉपियों से छेड़छाड़ की फॉरेंसिक पुष्टि, छात्रों को मिलेंगे कंपंसेटरी मार्क्स

Himachal Pradesh Board Class 10 Exam: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान हुई कथित गड़बड़ी की फॉरेंसिक जांच में उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ किए जाने की पुष्टि हुई है। इस बड़ी प्रशासनिक लापरवाही के उजागर होने के बाद बोर्ड ने पीड़ित छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए एक बड़ा और न्यायसंगत फैसला लिया है।

बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इस धांधली से प्रभावित होने वाले सभी 10वीं के छात्रों को कंपंसेटरी मार्क्स (मुआवजा अंक) दिए जाएंगे, ताकि उनके अंतिम परिणाम या करियर पर कोई बुरा असर न पड़े।

कैसे पकड़ी गई कॉपियों में हेराफेरी?

यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता परीक्षा केंद्र से जुड़ा है। इस केंद्र पर कुल 40 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें राजकीय उच्च विद्यालय ज्योरा के 11 छात्र भी शामिल थे। नतीजे घोषित होने और उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा के बाद, आर्ट्स-ए स्ट्रीम के 9 छात्रों ने बोर्ड के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रों का आरोप था कि कॉपियों के मूल्यांकन के बाद उनके बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) सेक्शन में जानबूझकर नंबरों या उत्तरों में बदलाव (अल्टरेशन) किया गया है।

फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट ने खोली पोल

शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगने पर बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने विवादित उत्तर पुस्तिकाओं को गहन जांच के लिए क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL), धर्मशाला भेजा था। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की जांच रिपोर्ट में कॉपियों के साथ छेड़छाड़ और ओवरराइटिंग की बात पूरी तरह सच साबित हुई। जांच के दौरान एक और बड़ा प्रशासनिक लूपहोल सामने आया। अधिकारियों ने पाया कि जिन ‘टैम्पर-प्रूफ पैकिंग लिफाफों’ में कॉपियों को सील करके भेजा गया था, उनके सीरियल नंबर आधिकारिक पैकिंग मेमो में दर्ज नंबरों से मेल नहीं खा रहे थे। इससे साफ जाहिर होता है कि परिवहन या स्टोरेज के दौरान लिफाफों की अदला-बदली की गई थी।

"छात्रों की कोई गलती नहीं, भविष्य रहेगा सुरक्षित" - बोर्ड अध्यक्ष

जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद, हिमाचल प्रदेश बोर्ड (HPBOSE) के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा:"इस पूरे घटनाक्रम में छात्रों की रत्ती भर भी गलती नहीं है। उनके शैक्षणिक भविष्य की सुरक्षा बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों के तहत प्रभावित प्रश्नों के लिए छात्रों को पूरे कंपंसेटरी मार्क्स दिए जाएंगे और उनके संशोधित परिणाम को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा।

"बोर्ड ने इस मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट और संबंधित सभी दस्तावेजों को आवश्यक और कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को सौंप दिया है, ताकि कॉपियों की सुरक्षा और गोपनीयता से खिलवाड़ करने वाले दोषियों और केंद्र प्रभारियों की जवाबदेही तय की जा सके।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।