हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रीवैल्यूएशन रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे डाउनलोड करें
HPBOSE Class 10 Revaluation Result: रीवैल्यूएशन प्रक्रिया उन छात्रों के लिए होती है, जिन्हें लगता है कि उनकी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन सही तरीके से नहीं हुआ है या उन्हें अपेक्षा से कम अंक मिले हैं।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं के रीवैल्यूएशन रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने अपने बोर्ड परीक्षा के अंकों से असंतुष्ट होकर उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना संशोधित परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद वे अपना संशोधित स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि रीवैल्यूएशन प्रक्रिया उन छात्रों के लिए होती है, जिन्हें लगता है कि उनकी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन सही तरीके से नहीं हुआ है या उन्हें अपेक्षा से कम अंक मिले हैं। इस प्रक्रिया में बोर्ड विशेषज्ञ परीक्षकों से उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन कराता है। पुनर्मूल्यांकन के बाद यदि किसी उत्तर का मूल्यांकन पहले सही नहीं हुआ था, तो उसमें सुधार किया जाता है। रीवैल्यूएशन के बाद छात्रों के अंकों में बढ़ोतरी भी हो सकती है, कमी भी आ सकती है या फिर अंक पहले जैसे ही रह सकते हैं। इसलिए संशोधित परिणाम ही अंतिम माना जाता है और उसी के आधार पर आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया पूरी की जाती है।
मार्कशीट में क्या-क्या होगी जानकारियां
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपनी संशोधित मार्कशीट में दर्ज सभी जानकारियों, जैसे नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और अन्य विवरणों की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो छात्र तुरंत हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संपर्क कर उसका समाधान करा सकते हैं।
HPBOSE 10वीं रीवैल्यूएशन रिजल्ट 2026 ऐसे करें डाउनलोड
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना संशोधित रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
2. होमपेज पर 'Matric Re-Evaluation/Re-Checking Result March 2026' लिंक पर क्लिक करें।
3. अब खुलने वाले पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
4. इसके बाद Search बटन पर क्लिक करें।
5. स्क्रीन पर आपका HPBOSE 10वीं रीवैल्यूएशन रिजल्ट 2026 दिखाई देगा।
6. रिजल्ट में दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
7. भविष्य में प्रवेश या अन्य जरूरतों के लिए संशोधित मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
इन बातों का रखें ध्यान
रीवैल्यूएशन के बाद छात्रों के अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या पहले जैसे ही रह सकते हैं। छात्र अपनी संशोधित मार्कशीट में दर्ज नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और अन्य सभी विवरण ध्यान से जांच लें। HPBOSE 10वीं सप्लीमेंट्री (कंपार्टमेंट) रिजल्ट 2026 बोर्ड की ओर से अलग से जारी किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


