HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें चेक
HP Board HPBOSE 10th Class Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज, 10 मई 2026 को कक्षा 10वीं का वार्षिक परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

HP Board HPBOSE Class 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की 10वीं कक्षा (मैट्रिक) की परीक्षा देने वाले हजारों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने गया है। HPBOSE Class 10th Result 2026 Linkबोर्ड ने आज, 10 मई 2026 को कक्षा 10वीं का वार्षिक परिणाम घोषित कर कर दिया है। बोर्ड के धर्मशाला स्थित मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की आधिकारिक घोषणा की गई। इस साल प्रदेश भर के लगभग 93,500 से अधिक छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी, जो अब अपनी मेहनत का फल देख सकते हैं। HPBOSE 10th Result 2026 Live Updates
सुबह 11 बजे जारी हुए नतीजे
हिमाचल बोर्ड के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि बोर्ड 10 मई को सुबह 11 बजे परिणामों की घोषणा करेगा। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य बहुत ही पारदर्शिता और सावधानी के साथ पूरा किया गया है। 12वीं कक्षा के नतीजे पहले ही घोषित किए जा चुके हैं, और अब बोर्ड मैट्रिक के छात्रों का परिणाम साझा करने जा रहा है।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? (आसान स्टेप्स)
रिजल्ट जारी होने के बाद भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है। छात्र अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए नीचे दिए गए तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले hpbose.org पर जाएं। होमपेज पर 'Results' लिंक पर क्लिक करें और फिर 'HP Board 10th Result 2026' का चुनाव करें। अपना रोल नंबर दर्ज करते ही रिजल्ट सामने आ जाएगा।
लाइव हिन्दुस्तान पर डायरेक्ट लिंक: छात्र लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट livehindustan.com पर जाकर भी अपना परिणाम तुरंत देख सकते हैं। यहां रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
SMS के जरिए: बिना इंटरनेट के रिजल्ट देखने के लिए अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: HP10 Roll Number और इसे 5676750 पर भेज दें।
डिजीलॉकर (DigiLocker): छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजीलॉकर ऐप से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
शानदार प्रदर्शन की उम्मीद
इस साल 12वीं कक्षा के परिणाम काफी बेहतर रहे थे, जिसका पास प्रतिशत 92.02% रहा था। इसे देखते हुए शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि 10वीं का परिणाम भी काफी उत्साहजनक हो सकता है। पिछले साल मैट्रिक का पास प्रतिशत लगभग 79.8% रहा था, जिसे इस बार पार करने की उम्मीद जताई जा रही है।
मार्कशीट डाउनलोड करते समय इन बातों का रखें ध्यान
एक बार जब आप वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर लें, तो उसमें दी गई जानकारियों को अच्छे से जांच लें:
छात्र का नाम और माता-पिता का नाम सही हो।
रोल नंबर और जन्मतिथि का मिलान कर लें।
प्रत्येक विषय में मिले अंक और ‘क्वालिफाइड’ स्टेटस देखें।
किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


