बिहार में कैसे बनते हैं टीचर? 46882 पदों के लिए BPSC TRE-4 का हो चुका है शंखनाद, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

BPSC TRE-4 News: बिहार में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं? इसके लिए कौन सी परीक्षा देनी होगी? योग्यता, उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां जानें।

बिहार में कैसे बनते हैं टीचर? 46882 पदों के लिए BPSC TRE-4 का हो चुका है शंखनाद, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

BPSC TRE-4 News: अगर आप बिहार में टीचर बनना चाहते हैं और जानना चाहते हैं इसके लिए क्या प्रक्रिया है, तो यह खबर आपके लिए हैं। हाल ही में ऐलान किया गया है कि BPSC TRE 4 के जरिए बिहार में टीचरों की शानदार बहाली आने वाली है। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यह इच्छा होगी कि आखिर बिहार में टीचर बना कैसे जाता है? टीचर बनने की बुनियाद आपकी पढ़ाई से शुरू होती है। आप किस क्लास के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, उसी हिसाब से आपको डिग्री की जरूरत पड़ेगी। अगर आपकी मंशा प्राइमरी स्कूल (कक्षा 1 से 5) में पढ़ाने की है, तो बारहवीं में कम से कम 50% नंबर होना लाजिमी है। इसके साथ ही आपके पास दो साल का D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) होना चाहिए। वहीं, अगर आप मिडिल या हाई स्कूल (कक्षा 6 से 10) के टीचर बनना चाहते हैं तो आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ B.Ed का होना जरूरी है। सीनियर सेकेंडरी यानी कक्षा 11 और 12 के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.Ed की मांग की जाती है। सीधे लफ्ज़ों में कहें तो बिना B.Ed या D.El.Ed के सरकारी टीचर बनने का सपना अधूरा ही रहेगा।

CTET या STET का परीक्षा जरूरी

डिग्री हासिल कर लेना ही काफी नहीं है। आपको अपनी काबिलियत साबित करने के लिए एक और पड़ाव पार करना होता है, जिसे शिक्षक पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) कहते हैं। प्राइमरी और मिडिल स्कूल के लिए आपको CTET (सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) या बिहार का अपना BTET पास करना होगा। अगर आपका निशाना हाई स्कूल या प्लस टू है, तो इसके लिए बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित STET (स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) पास करना एकदम जरूरी है। ये सर्टिफिकेट असल में आपके लिए BPSC TRE का फॉर्म भरने का दरवाजा खोलते हैं। बिना इसके आप मुख्य परीक्षा में नहीं बैठ सकते।

BPSC TRE परीक्षा होना होगा पास

जब आपके पास डिग्री और एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट दोनों आ जाएं, तब एंट्री होती है सबसे अहम पड़ाव की यानी BPSC TRE की। बिहार सरकार अब टीचरों की बहाली सीधे BPSC के ज़रिए कर रही है। ये परीक्षा अमूमन ऑफलाइन ओएमआर शीट पर ली जाती है। इसमें आपके विषय के ज्ञान के साथ-साथ जनरल स्टडीज़ (GS) की भी कड़ी परीक्षा ली जाती है। आपको इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान और करेंट अफेयर्स की अच्छी खासी समझ होनी चाहिए। पेपर का लेवल काफी स्टैंडर्ड होता है। इसी परीक्षा की मेरिट लिस्ट तय करती है कि आपको नौकरी मिलेगी या नहीं। मुकाबला बेहद कड़ा होता है, इसलिए तैयारी एकदम पुख्ता और धारदार होनी चाहिए।

उम्र सीमा का भी रखें ख्याल

BPSC ने परीक्षा में बैठने के लिए उम्र की भी एक तय सीमा रखी है। प्राइमरी टीचर के लिए कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए, जबकि हाई स्कूल और उससे ऊपर के दर्जे के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल है। जनरल कैटेगरी के पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र 37 साल और महिलाओं के लिए 40 साल तय की गई है। हालांकि, ओबीसी (OBC) और एससी/एसटी (SC/ST) वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में अच्छी खासी छूट भी दी जाती है।

कैसे होता है फाइनल चयन

जब आप BPSC TRE की मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बना लेते हैं, तो आपका अगला कदम होता है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का। इस दौरान आपके सभी असली कागजात, जैसे मार्कशीट, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आरक्षण प्रमाण पत्र और फोटो की बारीकी से जांच की जाती है। अगर सब कुछ सही पाया जाता है, तो फिर एक छोटी सी ट्रेनिंग के बाद आपको स्कूल आवंटित कर दिया जाता है।

46,882 पदों के लिए BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन 19 अप्रैल को आएगा

बता दें बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 19 अप्रैल 2026 को शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी करेगा, जिसकी जानकारी परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने दी है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में देख सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल के बाद शुरू होने की संभावना है, जबकि परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के जरिए कुल 46,882 पद भरे जाएंगे, जिनमें कक्षा 1 से 5 के लिए 10,778, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,583, कक्षा 9 से 10 के लिए 9,082 और कक्षा 11 से 12 के लिए 16,774 पद शामिल हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।