कैसे चार देशों का विचार बना 11 देशों का ताकतवर वैश्विक मंच, कैसे बना ब्रिक्स; क्यों है इतना अहम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ब्रिक्स आज दुनिया के सबसे ताकतवर राजनीतिक मंचों में से एक है। इस बार इस मंच की अगुवाई भारत कर रहा है। कैसे बना ब्रिक्स आइए जानते हैं।

how BRICS formed why it is so important brics summit 2026 india leadership
ब्रिक्स सम्मेलन 2026

बीते दो दशकों में दुनिया का सियासी और आर्थिक नक्शा बहुत तेजी से बदला है और इस बदलाव के ठीक बीचों-बीच ब्रिक्स (BRICS) भी खड़ा है। साल 2001 में 'गोल्डमैन सैक्स' के एक अर्थशास्त्री ने महज एक शब्द 'BRIC' नाम उछाला था, जिसका मकसद ब्राजील, रूस, भारत और चीन जैसी उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं की ताकत को दुनिया के सामने लाना था। लेकिन आज यह कोई बोर्डरूम की चर्चा या महज कागजी शब्द नहीं रहा। यह चार महाद्वीपों में फैला एक ऐसा ताकतवर मंच बन चुका है जो ग्लोबल साउथ यानी दुनिया के विकासशील मुल्कों की बुलंद आवाज है। 12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, इस बार कमान भारत के हाथों में है।

तेजी से बढ़ता ब्रिक्स का कुनबा

आज ब्रिक्स का दायरा बहुत बड़ा हो चुका है। साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के जुड़ने से यह BRIC से BRICS बना और फिर 2024 और 2025 में हुए ऐतिहासिक विस्तार ने इसकी पूरी शक्ल ही बदल दी। मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, यूएई और इंडोनेशिया के शामिल होने के बाद अब ब्रिक्स 11 मुल्कों का एक बेहद मजबूत कुनबा है। अगर इन देशों की ताकत का अंदाजा लगाना हो, तो बस इस आंकड़े पर नजर डाल आप अनुमान लगा सकेंगे कि यह कितने बड़े स्तर का है। दुनिया की 49.5 फीसदी आबादी, 40 फीसदी ग्लोबल जीडीपी और 26 फीसदी अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर आज सिर्फ ब्रिक्स देशों का ही कब्जा है। इसके अलावा 10 नए पार्टनर देश (जैसे मलेशिया, वियतनाम, कजाकिस्तान आदि) भी इस ढांचे का हिस्सा बन चुके हैं, जो एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में इसके बढ़ते दबदबे का सीधा सबूत है। 2008 के आर्थिक संकट ने जब पश्चिमी देशों के बनाए वैश्विक फाइनेंस सिस्टम की कमियां उजागर कीं तब से ही इन देशों ने न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) जैसी संस्थाएं बनाकर खुद को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया है।

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की भारत कर रहा अगुवाई

यह चौथी बार है जब भारत इस महाशक्तिशाली समूह की अध्यक्षता कर रहा है। इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में भी भारत ने अपनी लीडरशिप से ब्रिक्स को नई राह दिखाई थी। 2026 की अध्यक्षता का थीम बहुत ही साफ और असरदार है, जिसमें लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण पर जोर दिया गया है। भारत की कोशिश है कि यह संगठन सिर्फ बड़ी-बड़ी कूटनीतिक बातों तक सीमित न रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर ऐसे समाधान निकाले जाएं जो सीधे इंसानियत के काम आएं। इस साल भारत की अध्यक्षता में अब तक 25 अलग-अलग शहरों में 350 से ज्यादा बैठकें हो चुकी हैं।

भारत का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड

भारत का ब्रिक्स के साथ सफर हमेशा से कुछ नया गढ़ने का रहा है। 2012 में जब दिल्ली में सम्मेलन हुआ था तो उसी वक्त न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का आइडिया सामने रखा गया था। 2016 के गोवा समिट में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को एक साथ किया और बिम्सटेक (BIMSTEC) देशों को जोड़कर ब्रिक्स का दायरा बढ़ाया। 2021 में, वैक्सीन रिसर्च सेंटर जैसी अहम चीजें भारत की अगुवाई में ही परवान चढ़ीं।

आज जब दुनिया अलग-अलग खेमों में बंटी हुई है, युद्ध, तकनीकी उथल-पुथल और तनाव का माहौल है, तब ब्रिक्स एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है जहां अलग-अलग विचारधाराओं वाले देश भी एक साथ बैठते हैं और तरक्की की बात करते हैं। भारत, एक ऐसे नेता के रूप में, जो सबकी बात सुनता है और बीच का रास्ता निकालने में माहिर है, ब्रिक्स को एक न्यायसंगत और समावेशी वैश्विक व्यवस्था की सबसे बड़ी ढाल बनाने में जुटा है। कुल मिलाकर, 2001 का वह छोटा सा 'BRIC' अब एक विशाल बरगद का पेड़ बन चुका है। नई दिल्ली के भारत मंडपम से जब 11 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 10 पार्टनर देशों के प्रतिनिधि दुनिया को संबोधित करेंगे, तो यह इस बात का सीधा पैगाम होगा कि अब दुनिया का मुस्तकबिल ग्लोबल साउथ ही तय करेगा। भारत, इस पूरी प्रक्रिया का सिर्फ गवाह नहीं बल्कि इसका सबसे बड़ा सूत्रधार है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़कैसे चार देशों का विचार बना 11 देशों का ताकतवर वैश्विक मंच, कैसे बना ब्रिक्स