सिर्फ 5 सालों में सैलरी 14000 से बढ़कर 33 लाख, 1 साल का MBA , अंकुर वारिकू ने सुनाई अपनी तरक्की की कहानी
अंकुर वारिकू ने कहा कि वे भले ही सबसे समझदार इंसान न हों, लेकिन जब एक कंपनी के एमडी (MD) ने उन पर भरोसा करके उन्हें एक मौका दिया, तो उसके बाद वे सबसे मेहनती इंसान जरूर बन गए।

जाने माने इंटरप्रिन्योर और कंटेंट क्रिएटर अंकुर वारिकू ने हाल ही में अपनी प्रोफेशनल कहानी शेयर कर बताया है कि करियर में आगे बढ़ने के लिए क्या चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है। उनकी सक्सेस स्टोरी बताती है कि जिंदगी में मौके सबको मिलते हैं लेकिन सफल वही होता है जो उसे सही ढंग से भुना पाता है। अंकुर वारिकू ने बताया कि 24 साल की उम्र में उनकी पहली नौकरी की सैलरी सिर्फ 14750 रुपये प्रतिमाह थी। महज पांच वर्षों में उन्होंने अपनी आय बढ़ाकर 33 लाख रुपये सालाना कर ली जिससे उनके करियर में तेज तरक्की के बारे में पता चलता है। उनका कहना है कि अवसर भले ही किसी और की बदौलत मिल जाए, लेकिन मौका मिलने के बाद आपको लगातार कड़ी मेहनत करते रहनी चाहिए। अवसर को मिलने के बाद मेहनत आपको खुद ही करनी होती है। उनका मानना है कि वे सबसे समझदार इंसान भले ही न हों, लेकिन मौका मिलने के बाद वे सबसे मेहनती इंसान जरूर बन गए
शुरुआती संघर्ष और पहली नौकरी
वारिकू अमेरिका में अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर भारत वापस आ गए थे और उस समय वे पूरी तरह से दिशाहीन और कन्फ्यूज थे। एक कॉलेज ड्रॉप आउट के जॉब तलाशना मुश्किल था। वाकइन दिए, न्यूजपेपरों में जॉब ढूंढी। 45 दिनों तक इंटरव्यू और नौकरी ढूंढने के बाद उन्हें 24 साल की उम्र में एनआई स्पार्टा में अपनी पहली नौकरी 14,750 रुपये प्रति माह पर मिली। हालांकि उन्हें केवल 10,000 रुपये मिलने की उम्मीद थी।
एमबीए (MBA) करने का फैसला
जॉब के दौरान अपनी टीम में एमबीए बैकग्राउंड वाले लोगों को देखकर उन्हें अपनी क्वालिफिकेशन में कमी महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने आईएसबी (ISB) के एक वर्षीय एमबीए प्रोग्राम में दाखिला लिया। यह कोर्स उसी समय लॉन्च हुआ था। इस पढ़ाई के लिए उन्हें एक बड़ा लोन लेना पड़ा, जिसकी ईएमआई 20,000 प्रति माह थी। तब उन्होंने अपने दिल से पूछा था कि क्या वह 35000 रुपये कमा सकते हैं जिसमें से 20 हजार ईएमआई के दे सके। तो लगा हां कर सकते हैं।
कंसल्टिंग में करियर और 12 लाख का प्लेसमेंट
आईएसबी में उन्हें दिग्गज लोगों (जैसे आईआईटी टॉपर्स, सीए रैंकर्स, लॉयर आदि) के साथ पढ़ने का मौका मिला। वहां उन्होंने कंसल्टिंग की नौकरी के बारे में जाना और उसकी तैयारी की। तीन इंटरव्यू राउंड के बाद, एमडी (MD) ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें कैंपस का सबसे अच्छा प्लेसमेंट 12 लाख रुपये का शुरुआती पैकेज मिला।
प्रमोशन और 33 लाख का मुकाम
नौकरी मिलने के डेढ़ साल के अंदर ही उनका प्रमोशन हो गया। इसके 3 साल बाद तक उसी कंपनी में लगातार काम करते हुए, उनका पैकेज 33 लाख सालाना तक पहुंच गया।
अंत में वारिकू ने कहा कि वे भले ही सबसे समझदार इंसान न हों, लेकिन जब उनके एमडी (MD) ने उन पर भरोसा करके उन्हें एक मौका दिया, तो उसके बाद वे सबसे मेहनती इंसान जरूर बन गए।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


