हिंदी हैं हम, हिंदी दिवस पर टॉप 10 शुभकामनाएं मैसेज, फोटो और स्लोगन और कोट्स

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Hindi Diwas Wishes Photos , Quotes, Messages : 14 सितंबर को हर वर्ष देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दिवस के अवसर पर आप भी दोस्तों, करीबियों को मैसेज भेजकर हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां देखें ऐसे ही कुछ चुनिंदा बेस्ट शुभकामना संदेश-

hindi diwas wishes
हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं मैसेज

Hindi Diwas Wishes, Quotes, Messages, Slogans, Photo, Images : आज 14 सितंबर का दिन देश भर में हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। हिंदी भाषा विविधताओं से भरे इस देश को न सिर्फ एकता के सूत्र में बांधती है बल्कि यह भावों की अभिव्यक्ति का सबसे सरल जरिया भी है। देश को एक रखने में हिंदी का बहुत बड़ा योगदान है। 14 सितंबर का दिन हम हिंदी भाषियों के लिए गर्व करने का दिन है। 14 सितंबर के दिन ही 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा बनाने का फैसला किया था। हिंदी दिवस पहली बार 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था। हिंदी की अहमियत का अंदाजा इससे पता चलता है कि आज हिंदी दुनिया में तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत की उभरती अर्थव्यवस्था, विशाल बाजार और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण विदेशी छात्र भारतीय संस्कृति को समझने के लिए तेजी से हिंदी सीख रहे हैं। श्रीलंका, थाईलैंड, चीन, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देशों के विश्वविद्यालयों में हिंदी का अध्ययन-अध्यापन युवाओं के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन रहा है। आज प्रशासन, न्याय, मीडिया, विज्ञापन और मनोरंजन उद्योग में हिंदी की स्वीकार्यता पहले की तुलना में कहीं अधिक व्यापक हो गई है। भारत में डॉक्टरी और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में होने लगी है। सोशल मीडिया पर हिंदी पढ़ने व लिखने का उपयोग बढ़ता जा रहा है।

हिंदी दिवस के अवसर पर आप भी दोस्तों, करीबियों को मैसेज भेजकर हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां देखें ऐसे ही कुछ चुनिंदा बेस्ट शुभकामना संदेश-

1. हिंदी केवल मातृ भाषा ही नहीं,

अपनेपन का एहसास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की शान है।

हर हिन्दुस्तानी की पहचान है।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

2. जैसे माथे पर कुमकुम बिंदी

ऐसे भाषा का श्रृंगार है हिंदी।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

3. बाकी भाषा को मैंने महज किताबों में रखा

हिंदी को सब जगह अपने भावों में रखा

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

4. हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है,

यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

hindi diwas wishes

5. सरस, सरल मनोहारी है।

अपनी हिंदी प्यारी है।।

सुरभित है, उजियारी है।

अपनी हिंदी प्यारी है।।

खिली हुई फुलवारी है।

अपनी हिंदी प्यारी है। हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

6. हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं

दिल हमारा एक है और एक हमारी जान है

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं मैसेज

7. हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं

दिल हमारा एक है और एक हमारी जान है

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

8. हम सब का अभिमान है हिंदी

भारत देश की शान है हिंदी

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

9. हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है

हिंदुस्तानी हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है।

हिंदी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।

10. हिंदी हैं हम, वतन है हिन्दुस्तान हमारा।

सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।

जय हिन्द, जय भारत।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़हिंदी हैं हम, हिंदी दिवस पर टॉप 10 शुभकामनाएं मैसेज, फोटो और स्लोगन और कोट्स