हिंदी दिवस पर 2 मिनट का दमदार भाषण, आसानी से हो जाएगा याद

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Hindi Diwas Speech : हिंदी दिवस पर देश भर के स्कूल कॉलेजों में भाषण व निबंध लेखन जैसे प्रतियोगिताएं होती हैं। हम यहां स्कूली छात्रों की मदद के लिए एक भाषण का उदाहरण दे रहे हैं। स्टूडेंट्स यहां से अपनी स्पीच का आइडिया ले सकते हैं। 

hindi diwas speech
हिंदी दिवस पर दें यह दमदार भाषण

Hindi Diwas Speech in Hindi: हर साल 14 सितंबर का दिन हर भारतवासी के लिए गर्व और सम्मान का दिन होता है। यह दिन हमारे देश की संस्कृति, भावनाओं और विविधताओं को एक सूत्र में पिरोने वाली भाषा हिंदी को समर्पित है। देश भर के स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में इस अवसर पर भाषण, निबंध, कविता पाठ और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

अगर आप भी हिंदी दिवस के अवसर पर अपने स्कूल या कॉलेज में एक सुंदर और आसान भाषण देना चाहते हैं, तो यह गाइड आपके बेहद काम आ सकती है।

हिंदी दिवस पर आसान भाषण

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, सम्मानित शिक्षकगण और मेरे प्रिय साथियों,

आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

आज 14 सितंबर का दिन हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को संघ की राजभाषा स्वीकार किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में वर्ष 1953 से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

भारत विविधताओं से भरा देश है, जहां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग भाषाएं, बोलियां और पहनावा है। हिंदी इन सभी विविधताओं के बीच हमें एक सूत्र में पिरोने और जोड़ने का काम करती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिंदी को जनमानस की भाषा कहा था।

आज हिंदी केवल हमारी भावनाओं को व्यक्त करने का साधन नहीं है, बल्कि यह तकनीक, इंटरनेट, शिक्षा और वैश्विक मंच पर भी तेजी से आगे बढ़ रही है। अंग्रेजी या अन्य भाषाएं सीखना अच्छी बात है, लेकिन हमें अपनी मातृभाषा हिंदी पर हमेशा गर्व होना चाहिए।

अंग्रेजी और मंदारिन (चीनी भाषा) के बाद हिंदी दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। अब एमबीबीएस (MBBS) और बीटेक (B.Tech) जैसी इंजीनियरिंग और डॉक्टरी की पढ़ाई भी हिंदी माध्यम में उपलब्ध हो रही है। इंटरनेट, सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स की दुनिया में हिंदी का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

आइए, आज के दिन हम सब संकल्प लें कि हम अपने दैनिक जीवन में हिंदी का सम्मान करेंगे और इसका सही प्रयोग करेंगे।

"हिंदी हमारी शान है, देश का अभिमान है।"

धन्यवाद!

जय हिंदी, जय भारत!

हिंदी दिवस के प्रमुख नारे

"हिंदी हमारी शान है, देश का अभिमान है।"

"निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।" — भारतेंदु हरिश्चंद्र

"हिंदी बोलें, हिंदी सीखें, अपनी भाषा को आगे बढ़ाएं।"

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़हिंदी दिवस पर दमदार भाषण, आसानी से हो जाएगा याद