
HPBOSE Exam 2026: हिमाचल बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं कब से, यहां चेक कर सकेंगे डेटशीट
HPBOSE Exam 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड जल्द ही 2026 की 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी करेगा। पिछले वर्षों के रुझान के आधार पर परीक्षाएं मार्च 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।
HPBOSE Exam 2026: हिमाचल प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) बहुत जल्द 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा डेटशीट घोषित करने जा रहा है। इस बार भी उम्मीद है कि परीक्षा कार्यक्रम मार्च 2026 से शुरू होगे की उम्मीद है।
HPBOSE Exam: हिमाचल बोर्ड की 10वीं 12वीं परीक्षाओं की डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?
HPBOSE की डेटशीट जारी होते ही छात्र इसे बेहद आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले hpbose.org पर जाएं।
2. होमपेज पर Class 10 या Class 12 की डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
3. डेटशीट अपने आप डाउनलोड हो जाएगी।
4. फाइल को सेव कर लें ताकि आगे भी आसानी से उपयोग कर सकें।
HPBOSE Exam: हिमाचल बोर्ड की 10वीं 12वीं परीक्षाएं कब होने की उम्मीद?
2025 में HPBOSE ने अपनी वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं मार्च में आयोजित की थीं। पिछले पांच वर्षों के ट्रेंड को देखने पर लगभग हर बार परीक्षा कार्यक्रम मार्च में ही शुरू हुआ है। इसी पैटर्न को देखते हुए माना जा रहा है कि 2026 में भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकती हैं। हालांकि अंतिम तिथियां तभी स्पष्ट होंगी जब बोर्ड आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा। छात्रों को सलाह है कि वे बोर्ड की वेबसाइट समय समय पर चेक करते रहें।
HPBOSE Exam: हिमाचल बोर्ड की 10वीं 12वीं परीक्षाओं में पिछले साल का प्रदर्शन, किसने मारी बाजी?
कक्षा 10 में 79.8% पास, कांगड़ा की सैना ठाकुर टॉपर
2025 में 95,495 छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा दी थी, जिनमें से 75,862 सफल रहे। इस तरह कुल पास प्रतिशत रहा 79.8%. इस साल की स्टार परफॉर्मर रहीं सैना ठाकुर, न्यूगल मॉडल पब्लिक स्कूल, भवारना (कांगड़ा)। उन्होंने 700 में से 696 अंक हासिल करके 99.43% के शानदार स्कोर के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया।
कक्षा 12 में क्या रहा प्रदर्शन
कक्षा 12 में 86,373 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें 71,591 पास हुए, 5,847 को कम्पार्टमेंट और 8,581 असफलता का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की मेहक। उन्होंने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स, तीनों ही स्ट्रीम्स में समग्र रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।
HPBOSE Exam: हिमाचल बोर्ड की 10वीं 12वीं परीक्षाएं की डेट शीट का छात्रों के लिए क्या मायने
डेटशीट का समय पर जारी होना छात्रों के लिए बेहद अहम होता है। इससे वे अपनी पुनरावृत्ति का शेड्यूल तय कर पाते हैं, कमजोर विषयों पर बेहतर ध्यान दे सकते हैं, और कुल मिलाकर तैयारी में एक स्थिरता आ जाती है। मार्च में परीक्षा होने की संभावित जानकारी भी छात्रों को अपनी तैयारी की रफ्तार तेज करने में मदद करेगी।





