Himachal Pradesh Board Exam 2025: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते बोर्ड परीक्षा स्थगित
- Board Exam 2025: हिमाचल प्रदेश ने बोर्ड परीक्षा 2025 में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण कक्षा 8वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

HP Board Exam 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल में बड़ा बदलाव किया है। हिमाचल प्रदेश ने बोर्ड परीक्षा 2025 में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण कक्षा 8वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। राज्य शिक्षा बोर्ड ने दूरदराज के पहाड़ी बर्फीले इलाकों तक परीक्षा सामाग्री पहुंचाने की विफलता के बाद यह निर्णय लिया है।
चंबा जिले के पांगी और लाहौल-स्पीति जिले के केलांग और उदयपुर सहित कई क्षेत्रों में परीक्षाएं विशेष रूप से प्रभावित हुई हैं। 4 से 8 मार्च के लिए निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
प्रतिकूल मौसम की स्थिति ने इन दूरदराज के स्थानों पर प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं सहित आवश्यक परीक्षा सामग्री के परिवहन को बाधित कर दिया है। इसके परिणामस्वरूप, दर्जनों केंद्रों पर पहली तीन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए अप्रैल में विशेष परीक्षाएं आयोजित करने की योजना बनाई है। परीक्षा सामग्री प्राप्त करने वाले क्षेत्रों के लिए परीक्षा शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा। रिवाइज्ड शेड्यूल की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।
किस कक्षा के किन विषयों की परीक्षा स्थगित हुई है-
कक्षा 8वीं (SOS) - हिमाचल की लोक संस्कृति और योग (5 मार्च 2025), संस्कृत (6 मार्च 2025), ड्राइविंग/होम साइंस/म्यूजिक (वोकल/इंस्ट्रूमेंटल) पंजाबी, उर्दू (7 मार्च 2025)।
कक्षा 9वीं (रेगुलर) - गणित (5 मार्च 2025), सोशल साइंस (7 मार्च 2025)।
कक्षा 10वीं (SOS/रेगुलर)- हिंदी (4 मार्च 2025), म्यूजिक (वोकल) (5 मार्च 2025), फाइनेंसियल लिटरेसी (6 मार्च 2025), इंग्लिश (7 मार्च 2025)।
कक्षा 11वीं (रेगुलर)- इंग्लिश (5 मार्च 2025), पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (6 मार्च 2025), भूगोल (7 मार्च 2025)।
कक्षा 12वीं (SOS/रेगुलर)- इकोनॉमिक्स (4 मार्च 2025), फिजिक्स (5 मार्च 2025), पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (6 मार्च 2025), फाइनेंसियल लिटरेसी (7 मार्च 2025), इंग्लिश (8 मार्च 2025)।
नोटिस पढ़ें-
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


