NEET कटऑफ अधिक होने से छात्रों में हताशा, 600 अंक पर भी MBBS दाखिले का संकट
नीट यूजी रिजल्ट का पासिंग कटऑफ हाई होने से छात्रों में हताशा है। छात्रों का कहना है कि री नीट के बाद कटऑफ अधिक रहा है और 700 तक मार्किंग गया है। ऐसे में 500 से 600 अंक लाने वाले को कैसे सरकारी कॉलेज मिलेगा।

नीट यूजी रिजल्ट का पासिंग कटऑफ हाई होने से छात्रों में हताशा है। छात्रों का कहना है कि री नीट के बाद कटऑफ अधिक रहा है और 700 तक मार्किंग गया है। ऐसे में 500 से 600 अंक लाने वाले को कैसे सरकारी कॉलेज मिलेगा। 2025 के मुकाबले 2026 में सभी श्रेणियों के कट-ऑफ में बड़ा उछाल आया है। नरल/ईडब्ल्यूएस (General/EWS) के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 144 से बढ़कर 213 हो गए हैं। बीसी, एससी और एसटी (OBC, SC, ST) वर्ग के लिए कटऑफ 113 से बढ़कर 177 अंक पहुंच गया है। सी कटऑफ वृद्धि के कारण, क्वालीफाई करने वाले छात्रों में सामान्य श्रेणी की भागीदारी पिछले साल की तुलना में 3% कम हुई है।
छात्रों का कहना है कि कटऑफ के अचानक से इतना होने से उनका करियर खत्म हो गया। तीन साल से तैयारी के बाद भी स्कोर नहीं बढ़ा। पहली बार वाले का इतना अंक कैसे आया। री नीट में नियमत: सवाल आसान होने चाहिए थे। शुक्रवार को बच्चों के ये सवाल सीबीएसई काउसंलर्स के पास आए और इन बच्चों को जवाब के माध्यम से हताशा से उबारने की भी कोशिश होती रही।
सीबीएसई के काउंसिलिंग सेल में एक दिन में एक-एक विशेषज्ञ के पास 100 से अधिक कॉल आई। सीबीएसई काउसंलर डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि बिहार, झारखंड, यूपी, छत्तीसगढ़ से सबसे अधिक बच्चों ने कॉल की। सबसे अधिक सवाल उत्तीर्णता के कटऑफ अधिक जाने को लेकर रहे। अधिकांश बच्चे इस वजह से तनाव में थे कि तीन साल की तैयारी के बाद भी उनकी स्कोरिंग अच्छी नहीं रही, जबकि पहली बार परीक्षा देने वालों का स्कोर बढ़िया कैसे हो गया।
600 अंक पर भी दाखिले का संकट
बच्चों को नीट की तैयारी कराने वाले विशेषज्ञ आदित्य ने कहा कि जब क्वालीफाई करने के लिए कटऑफ बढ़ती है तो इसका मतलब यह है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ज्यादा छात्रों ने हाई स्कोर हासिल किया है। इसका सीधा असर दाखिले के लिए नंबरों पर पड़ेगा। खासकर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में तो इस बार ज्यादा स्कोर पर दाखिला होगा। ऐसे में जिन बच्चों का अंक 600 तक भी है, उनके भी दाखिले पर सकंट हो सकता है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


