भीषण गर्मी के चलते दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में बढ़ीं गर्मियों की छुट्टियां, देखें पूरा शेड्यूल
School Summer Vacation 2026: चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और गर्म हवाओं को देखते हुए विभिन्न राज्य सरकारों और जिला प्रशासनों ने स्कूलों में समय से पहले और लंबी गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है।

School Summer Vacation 2026: उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से में सूर्य का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा मध्य मई से लेकर जून के दौरान लू के और अधिक खतरनाक होने की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और तेलंगाना समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।
चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के इस घातक प्रकोप को देखते हुए विभिन्न राज्य सरकारों और जिला प्रशासनों ने छात्र सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए स्कूलों में समय से पहले और लंबी गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। यह आदेश केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), आईसीएसई (ICSE), सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर समान रूप से लागू किया गया है। जिन क्षेत्रों में अभी छुट्टियां शुरू नहीं हुई हैं, वहां बच्चों को दोपहर की भीषण धूप से बचाने के लिए स्कूलों के समय में बदलाव कर उन्हें सुबह की शिफ्ट में संचालित किया जा रहा है।
राज्य-वार गर्मियों की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल
दिल्ली-NCR: देश की राजधानी दिल्ली में शिक्षा निदेशालय (DoE) ने 11 मई 2026 से ही आधिकारिक रूप से गर्मियों की छुट्टियों की शुरुआत कर दी है। दिल्ली में स्कूल अब सीधे 1 जुलाई 2026 को खुलेंगे।
उत्तर प्रदेश: यूपी के सरकारी स्कूलों के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, राज्य में 20 मई से 15 जून 2026 तक (कुल 27 दिन) छुट्टियां घोषित की गई हैं। स्थानीय मौसम को देखते हुए कई प्राइवेट स्कूलों ने 15 मई से ही छुट्टियां कर दी हैं। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद जैसे दिल्ली से सटे जिलों में फिलहाल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही स्कूल चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
राजस्थान: शिक्षा विभाग के अनुसार, यहां 17 मई से 20 जून 2026 तक (कुल 35 दिन) के लिए स्कूल बंद किए गए हैं।
हरियाणा : हरियाणा और चंडीगढ़ के क्षेत्रों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राज्य में आमतौर पर 1 जून से 30 जून 2026 तक (लगभग 30 दिन) स्कूल बंद रहने की उम्मीद है, लेकिन मौसम विभाग के अलर्ट के आधार पर इसे पहले भी लागू किया जा सकता है।
बिहार : बिहार में भी स्कूलों को बंद करने की तैयारी पूरी है। यहां आगामी 1 जून से 20 जून 2026 तक (कुल 20 दिन) ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
दक्षिण और अन्य राज्य: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बेहद खराब मौसम के चलते काफी पहले यानी 24 अप्रैल से 11 जून 2026 (लगभग 48 दिन) तक के लिए छुट्टियां घोषित कर दी गई थीं। छत्तीसगढ़ में भी 20 अप्रैल से 15 जून तक के लिए स्कूल बंद हैं, जबकि ओडिशा में 27 अप्रैल से ही छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


