बिहार में सहायक प्राध्यापक भर्ती के बदलेंगे नियम, राजभवन ने गठित की उच्चस्तरीय कमेटी

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान, पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
Follow us on Google News
share

बिहार के विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक भर्ती नियमों की समीक्षा के लिए राज्यपाल ने 4 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है। यह कमेटी 90 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। 

lecturer assistant professor
बिहार के विश्वविद्यालयों में बदलेंगे सहायक प्राध्यापक भर्ती के नियम

बिहार के विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के नियम और प्रक्रिया में बदलाव होगा। राज्यपाल सह कुलाधिपति सय्यद अता हसनैन ने नियुक्ति मौजूदा प्रक्रिया की समीक्षा कर इसमें सुधार का सुझाव देने के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी 90 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

लोकभवन ने समिति गठन के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। उच्चस्तरीय कमेटी का गठन 24 अगस्त को राज्यपाल एवं ऑल पीएचडी होल्डर्स एंड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले अनशन कर रहे छात्रों के बीच हुए समझौते के तहत की गई है।

लोकभवन ने नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार तथा मौजूदा प्रावधानों की समीक्षा का जिम्मा जानकार लोगों के कंधों पर सौंपा है। समिति में भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो ऐसे सेवानिवृत्त पदाधिकारी शामिल हैं जिन्हें शिक्षा के क्षेत्र का लंबा अनुभव है। समिति में पूर्व आईएएस अमरजीत सिन्हा एवं संजय कुमार, आईआईटी के पूर्व प्रोफेसर पद्मश्री प्रो. एच.सी.वर्मा और डॉ.पी.के.रॉय शामिल हैं। अमरजीत सिन्हा बिहार और केंद्र में शिक्षा विभाग समेत विभिन्न विभागों के प्रधान रह चुके हैं। वह बिहार सरकार में अपर मुख्य सचिव का दायित्व निभा चुके हैं। इसी तरह संजय कुमार भी बिहार सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार में शिक्षा विभाग समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में रह चुके हैं। वे हाल में ही केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के सचिव के पद से रिटायर हुए हैं। प्रो.एच.सी वर्मा देश के प्रमुख भौतिक विज्ञानी हैं। आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर रह चुके हैं। डॉ.पी.के.रॉय भी जाने-माने शिक्षाविद हैं। राज्यपाल सचिवालय में अपर सचिव (विश्वविद्यालय) संजय कुमार समिति के सदस्य सचिव होंगे।

कमेटी में शामिल 4 दिग्गज सदस्य

1. संजय कुमार : सेवानिवृत्त आईएएस

2. अमरजीत सिन्हा : सेवानिवृत्त आईएएस

3. एचसी वर्मा : प्रमुख भौतिक विज्ञानी

4. पीके राय : जाने-माने शिक्षाविद

किन प्रमुख मुद्दों की समीक्षा करेगी समिति?

यह उच्चस्तरीय समिति विश्वविद्यालय सेवा आयोग और उच्च शिक्षा विभाग की नियुक्ति नियमावली के कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार करेगी।

आयु सीमा: अभ्यर्थियों की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा के नियमों की समीक्षा।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता: यूजीसी (UGC) गाइडलाइंस के तहत पीएचडी, नेट (NET), और एसलेट (SLET) के मानकों का सही संतुलन।

परीक्षा और इंटरव्यू: लिखित परीक्षा के आयोजन, साक्षात्कार के तरीकों और दोनों के अंकों के वितरण की प्रणाली।

वेटेज: शैक्षणिक स्कोर, रिसर्च पब्लिकेशन और इंटरव्यू को दिए जाने वाले अंकों के अनुपात की जांच।

गेस्ट लेक्चर्रस: विश्वविद्यालयों में कार्यरत गेस्ट फैकल्टी को दिए जाने वाले अनुभव अंकों से जुड़े विवादों और मुद्दों का समाधान।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिहार में सहायक प्राध्यापक भर्ती के बदलेंगे नियम, राजभवन ने गठित की कमेटी