HBSE 10th Result 2026: कल आएगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, रोल नंबर तैयार रखें वरना हो सकती है परेशानी

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

HBSE Haryana Board 10th Result 2026 कल जारी होगा। छात्र bseh.org.in पर रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर रिजल्ट देख सकेंगे। 

HBSE 10th Result 2026: कल आएगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, रोल नंबर तैयार रखें वरना हो सकती है परेशानी

HBSE Haryana Board 10th Result 2026 : हरियाणा बोर्ड के 10वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड यानी Board of School Education Haryana ने साफ कर दिया है कि 10वीं का रिजल्ट 14 मई को जारी किया जाएगा। परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इस बार रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है क्योंकि बोर्ड ने परीक्षा व्यवस्था में कई नए बदलावों का भी ऐलान किया है।

रिजल्ट वाले दिन वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना रहती है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि पहले से तैयार रखें। छोटी सी गलती की वजह से रिजल्ट देखने में परेशानी हो सकती है। ऑनलाइन मिलने वाली मार्कशीट केवल अस्थायी यानी प्रोविजनल होगी। असली मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट बाद में स्कूल से लेना होगा।

ऐसे चेक कर पाएंगे HBSE 10वीं रिजल्ट

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं

2. होमपेज पर दिख रहे “HBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें

3. रोल नंबर और जन्मतिथि भरें

4. स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा

5. मार्कशीट डाउनलोड करें

6. भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें

SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट

अगर रिजल्ट के समय वेबसाइट धीमी हो जाए तो छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए मोबाइल में यह फॉर्मेट टाइप करना होगा -

  • RESULTHB10 ROLL NUMBER
  • इसके बाद इसे 56263 पर भेजना होगा।
  • पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी

हरियाणा बोर्ड के नियमों के मुताबिक छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। कुल मिलाकर भी 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। इससे कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।

ग्रेड सिस्टम भी समझ लीजिए

हरियाणा बोर्ड में छात्रों को नंबर के हिसाब से ग्रेड दिए जाते हैं -

90% से 100% : A+

80% से 89% : A

70% से 79% : B+

60% से 69% : B

50% से 59% : C+

40% से 49% : C

30% से 39% : D+

20% से 29% : D

20% से कम : E

तीन भाषा फॉर्मूला बना चर्चा का विषय

इस बार हरियाणा बोर्ड ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत बड़ा बदलाव भी किया है। अब 9वीं और 10वीं के छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी के साथ एक अतिरिक्त भाषा पढ़नी होगी। छात्रों को संस्कृत, पंजाबी या उर्दू में से एक भाषा चुननी पड़ेगी। इसके साथ ही पुराना “बेस्ट फाइव” सिस्टम खत्म होकर “बेस्ट सिक्स” फॉर्मूला लागू किया जाएगा। यानी अब छात्रों को छह विषयों में पास होना जरूरी होगा।

साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का मौका

हरियाणा बोर्ड ने पहली बार छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देने की सुविधा भी शुरू की है। जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे दूसरी परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकेंगे। बोर्ड का कहना है कि इससे छात्रों पर एक बार में अच्छे नंबर लाने का दबाव कम होगा और उन्हें प्रदर्शन सुधारने का बेहतर मौका मिलेगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।