Hindi Newsकरियर न्यूज़HBSE date sheet 2026 releasing soon at bseh.org.in, Download Haryana Board Class 10 and 12 Time Table PDF
HBSE Date Sheet 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट का इंतजार, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

HBSE Date Sheet 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट का इंतजार, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

संक्षेप: HBSE Exam 2026: हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HBSE) की से जल्द ही 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी की जा सकती है।

Mon, 10 Nov 2025 09:01 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

HBSE 10th-12th Exam 2026: हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HBSE) की से जल्द ही 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी की जा सकती है। बोर्ड जल्द ही थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं की विस्तृत डेटशीट जारी करने की तैयारी में है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जल्द ही टाइमटेबल की पीडीएफ फाइल जारी की जाएगी। इससे छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी को अच्छे ढंग से करने में मदद मिलेगी।

फरवरी से अप्रैल के बीच हो सकती हैं परीक्षाएं-

पिछले सालों के परीक्षा शेड्यूल को देखते हुए, यह उम्मीद है कि हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जा सकती हैं। हालांकि, सही तारीखों की जानकारी बोर्ड द्वारा आधिकारिक डेटशीट जारी होने के बाद ही होगी।

प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले होंगी-

बोर्ड थ्योरी परीक्षाओं से पहले ही प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करेगा। यह अनुमान है कि कक्षा 10 और 12 दोनों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में पूरी कर ली जाएंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों के बारे में जानकारी लेते रहें। छात्र अपनी डेटशीट की पीडीएफ फाइल को हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

डेटशीट ऐसे करें डाउनलोड-

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

2. होम पेज पर "HBSE 10th Datesheet 2026" या "HBSE 12th Datesheet 2026" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. क्लिक करने पर परीक्षा का पूरा टाइमटेबल पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगा।

4. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई जानकारी पर ही भरोसा करें। डेटशीट जारी होते ही, छात्रों को अपने विषयों के अनुसार टाइमटेबल को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।