HBSE Date Sheet 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा डेटशीट का इंतजार, इस तरह कर सकेंग चेक

Jan 04, 2026 11:41 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Haryana Board Date Sheet 2026: हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HBSE) की से जल्द ही 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी की जा सकती है। डेटशीट bseh.org.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

HBSE Date Sheet 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा डेटशीट का इंतजार, इस तरह कर सकेंग चेक

HBSE Haryana Board Class 10, 12 Date Sheet 2026: हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HBSE) की से जल्द ही 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी की जा सकती है। बोर्ड जल्द ही थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं की विस्तृत डेटशीट जारी करने की तैयारी में है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जल्द ही टाइमटेबल की पीडीएफ फाइल जारी की जाएगी। इससे छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी को अच्छे ढंग से करने में मदद मिलेगी।

फरवरी से अप्रैल के बीच हो सकती हैं परीक्षाएं-

पिछले सालों के परीक्षा शेड्यूल को देखते हुए, यह उम्मीद है कि हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जा सकती हैं। हालांकि, सही तारीखों की जानकारी बोर्ड द्वारा आधिकारिक डेटशीट जारी होने के बाद ही होगी।

प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले होंगी-

बोर्ड थ्योरी परीक्षाओं से पहले ही प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करेगा। यह अनुमान है कि कक्षा 10 और 12 दोनों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में पूरी कर ली जाएंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों के बारे में जानकारी लेते रहें। छात्र अपनी डेटशीट की पीडीएफ फाइल को हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

डेटशीट ऐसे करें डाउनलोड-

  1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

2. होम पेज पर "HBSE 10th Datesheet 2026" या "HBSE 12th Datesheet 2026" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. क्लिक करने पर परीक्षा का पूरा टाइमटेबल पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगा।

4. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई जानकारी पर ही भरोसा करें। डेटशीट जारी होते ही, छात्रों को अपने विषयों के अनुसार टाइमटेबल को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।