
HBSE Board Exam 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें डिटेल्स
HBSE Board Exam 2025: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं (सेकेंडरी) और कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
HBSE Board Exam 2025: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं (सेकेंडरी) और कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है।

आवेदन की अंतिम तारीखें और शुल्क -
बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन के लिए समय सीमा और लेट फीस का पूरी जानकारी जारी कर दी है। सभी स्कूल हेड को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे छात्रों का ऑनलाइन आवेदन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भरें।
बिना लेट फीस के आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 है। इसके बाद, छात्र 100 रुपये की लेट फीस के साथ 2 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। फिर 300 रुपये की लेट फीस के साथ 9 दिसंबर 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। सबसे अंत में, 1000 रुपये की लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2025 है।
परीक्षा शुल्क -
सभी छात्रों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए कुल परीक्षा शुल्क 1000 रुपये है, जिसमें 850 रुपये परीक्षा शुल्क, 50 रुपये माइग्रेशन शुल्क और 100 रुपये प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क शामिल है।
कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए कुल परीक्षा शुल्क 1200 रुपये है, जिसमें 1000 रुपये परीक्षा शुल्क, 100 रुपये माइग्रेशन शुल्क और प्रति उम्मीदवार 100 रुपये प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क शामिल है।
HBSE Official Notice Link
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया -
स्कूल प्रिंसिपल को छात्रों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
1. सबसे पहले BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
2. होम पेज पर "HBSE Board Exam 2025 registration link" पर क्लिक करें।
3. स्कूल प्रमुख अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके पोर्टल में एंटर करें।
4. छात्रों की डिटेल्स ध्यान से भरें और सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही हो।
आवश्यक शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करें और आगे के लिए हार्ड कॉपी निकाल कर सुरक्षित रखें।
बोर्ड ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि छात्रों द्वारा भरे गए ऑनलाइन आवेदन उनके स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार सही हों और वे बोर्ड के सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों। परीक्षा शुरू होने के बाद फोटो या हस्ताक्षर से संबंधित गलतियों को ठीक नहीं किया जाएगा।





