HBSE 12th Result 2026 Direct Link : BSEH हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट bseh.org.in पर जारी, लिंक एक्टिव

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Haryana Board HBSE 12th Result 2026 Direct Link , BSEH 12th Result : हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इस वर्ष परिणाम 84.67 प्रतिशत रहा।

HBSE 12th Result 2026 Direct Link : BSEH हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट bseh.org.in पर जारी, लिंक एक्टिव

Haryana Board HBSE 12th Result 2026 Direct Link , BSEH 12th Result : हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। इस वर्ष परिणाम 84.67 प्रतिशत रहा। छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। प्रदेश में चरखी दादरी जिला 91.08 फीसदी के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि जिला नूंह 57 फीसदी के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा।

Direct Link

मंगलवार को भिवानी स्थित शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि इस बार 2 लाख 42 हजार 856 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 2 लाख 5 हजार 618 विद्यार्थी पास हुए। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि छात्राओं का पास प्रतिशत 87.97 रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 81.45 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस तरह बेटियों का परिणाम लड़कों से 6.52 प्रतिशत अधिक रहा। उन्होंने कहा कि लगातार बेहतर प्रदर्शन कर छात्राएं प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। जिला फरीदाबाद के 76.94, गुरुग्राम के 81.99 और जिला पलवल 80.24 फीसदी छात्र पास हुए।

उन्होंने बताया कि परिणामों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्रों का पास प्रतिशत 84.98 रहा, जबकि शहरी क्षेत्रों का परिणाम 83.91 प्रतिशत दर्ज किया गया। बोर्ड के अनुसार यह आंकड़े ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाते हैं।

जिलावार परिणाम में चरखी दादरी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं नूंह जिला सबसे नीचे रहा। निजी स्कूलों का परिणाम 87.94 प्रतिशत रहा, जबकि सरकारी स्कूलों का परिणाम 82.44 प्रतिशत दर्ज किया गया।

शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा मुक्त विद्यालय के परिणाम भी जारी किए। फ्रेश श्रेणी का परिणाम 42.15 प्रतिशत और रि-अपीयर श्रेणी का परिणाम 50.09 प्रतिशत रहा। यहां भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा।

डॉ. पवन कुमार ने बताया कि जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन और पुनः जांच के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर 20 दिन के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।