HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट, चरखी दादरी जिला प्रदेश में टॉप पर; ग्रामीण बच्चों ने दिखाया दम
HBSE 12th Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने मंगलवार को 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। इस बार का कुल पास प्रतिशत 84.67 दर्ज किया गया है। छात्रों का परिणाम 81.45 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Haryana Board Result 2026, HBSE Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने मंगलवार को 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। इस बार का कुल पास प्रतिशत 84.67 दर्ज किया गया है। भिवानी स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने नतीजों का विस्तृत विवरण साझा किया। इस साल के परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रदेश की बेटियां शिक्षा के हर क्षेत्र में लड़कों से आगे निकल रही हैं।
बेटियों ने लड़कों को 6.52% से पछाड़ा
आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 2,42,856 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,05,618 विद्यार्थी सफल रहे। हर बार की तरह इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्राओं का पास प्रतिशत 87.97 रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 81.45 प्रतिशत दर्ज किया गया। बेटियों का परिणाम लड़कों के मुकाबले 6.52 प्रतिशत बेहतर रहा, जो महिला सशक्तिकरण की एक सुखद तस्वीर पेश करता है।
चरखी दादरी नंबर-1, नूंह रहा सबसे पीछे
जिलावार प्रदर्शन की बात करें तो चरखी दादरी जिला 91.08 फीसदी परिणाम के साथ पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। वहीं, जिला नूंह का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा, जहां केवल 57 फीसदी छात्र ही सफल हो पाए और यह जिला सबसे निचले पायदान पर रहा। अन्य प्रमुख जिलों की बात करें तो गुरुग्राम में 81.99%, पलवल में 80.24% और फरीदाबाद में 76.94% विद्यार्थी पास हुए हैं।
शहरी क्षेत्रों से आगे निकले ग्रामीण विद्यार्थी
इस साल के परिणामों में एक दिलचस्प पहलू यह रहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों का पास प्रतिशत 84.98 रहा, जबकि शहरी क्षेत्रों का परिणाम 83.91 प्रतिशत दर्ज किया गया। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि यह आंकड़े ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और मेहनत को दर्शाते हैं। इसके अलावा, प्राइवेट स्कूलों का प्रदर्शन (87.94%) सरकारी स्कूलों (82.44%) के मुकाबले बेहतर रहा।
हरियाणा मुक्त विद्यालय (ओपन स्कूल) का रिजल्ट
बोर्ड ने रेगुलर छात्रों के साथ-साथ 'हरियाणा मुक्त विद्यालय' के परिणाम भी जारी किए हैं। मुक्त विद्यालय की फ्रेश श्रेणी का परिणाम 42.15 प्रतिशत और रि-अपीयर श्रेणी का परिणाम 50.09 प्रतिशत रहा। यहां भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों के मुकाबले कहीं बेहतर दर्ज किया गया।
अंकों से असंतुष्ट हैं? तो अपनाएं यह विकल्प
डॉ. पवन कुमार ने उन विद्यार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण जानकारी दी जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने बताया कि छात्र पुनर्मूल्यांकन और पुनः जांच (री-चेकिंग) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित होने के 20 दिन के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


