HBSE 12th Result 2025 date and time haryana board result kab aayega HBSE 12th Result 2025 : हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट जल्द आएगा, यहां मिलेगा रिजल्ट का लिंक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़HBSE 12th Result 2025 date and time haryana board result kab aayega

HBSE 12th Result 2025 : हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट जल्द आएगा, यहां मिलेगा रिजल्ट का लिंक

HBSE 12th Result 2025 kab aayega: बोर्ड सचिव के भिवानी में नहीं होने से 12 मई को हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो पाया। आधिकारिक तौर पर अभी भी रिजल्ट की तारीख को लेकर कुछ सामने नहीं आया है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 13 May 2025 07:30 AM
share Share
Follow Us on
HBSE 12th Result 2025 : हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट जल्द आएगा, यहां मिलेगा रिजल्ट का लिंक

HBSE 12th Result 2025 kab aayega: हरियाणा बोर्ड जल्द12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई तारीख नहीं आई है। आपको बता दें कि नतीजे अभ्यर्थी अपना हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकेंगे। कल यानी 12 मई को बोर्ड सचिव के भिवानी में नहीं होने से हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो पाया है। बोर्ड चेयरमैन स्वयं भी चंडीगढ़ में हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के भविष्य का मामला है। इस बारे में पहले सरकार से मीटिंग होगी। इससे अनुमान लगा सकता है कि बोर्ड मंगलवार को ही रिजल्ट की तारीख जारी हो सकती है। रिजल्ट आने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/ पर नतीजे चेक कर पाए । आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर देना होगा।

HBSE कक्षा 12 का कैसे डाउनलोड करें उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर जाना होगा
यहां परिणाम टैब पर क्लिक करें।
कक्षा 10, 12 के परिणाम लिंक खोलें, लॉग इन करें।
अपना BSEH 12वीं का परिणाम 2025 देखें।
डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लें।

पिछले साल का ट्रेंड
2024 में, BSEH ने 12 मई को कक्षा 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित किए थे, जबकि कक्षा 12वीं के नतीजे 30 अप्रैल को पहले घोषित किए गए थे। इस साल भी 12 मई को जारी हो जाते, लेकिन कुछ देरी के कारण अब मंगलवार को नतीजे जारी किए जा सकते हैं। पिछले साल कक्षा 10 में कुल 2,86,714 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 2,73,015 छात्र पासहुए। कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 95.22 प्रतिशत रहा। लड़कियों ने 96.32% अंक प्राप्त करके लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.22% रहा था।

लेटेस्ट JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।