HBSE 10th Result 2026 Toppers List : 499 अंक लाकर भिवानी की दीपिका बनीं हरियाणा टॉपर, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

HBSE 10th Result 2026 घोषित हो गया है। भिवानी की दीपिका ने 499 अंक हासिल कर पूरे हरियाणा में टॉप किया। 

HBSE 10th Result 2026 Toppers List : 499 अंक लाकर भिवानी की दीपिका बनीं हरियाणा टॉपर, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

HBSE 10th Result 2026 Toppers List : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं और इस बार भी पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा चर्चा टॉपर्स की हो रही है। यहां देखें - हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट। गांव से लेकर शहर तक जिन बच्चों ने मेहनत की, उनका सपना आखिरकार रंग ले आया। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा नाम गूंज रहा है भिवानी जिले की बेटी दीपिका का, जिसने 500 में से 499 अंक हासिल कर पूरे हरियाणा में पहला स्थान अपने नाम कर लिया।

यहां पढ़ें - हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर लाइव अपडेट्स

दीपिका ने 499 अंक लाकर पूरे हरियाणा में किया टॉप

भिवानी जिले के मिरान स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा दीपिका ने लगभग परफेक्ट स्कोर हासिल कर इतिहास रच दिया। 499 अंक का मतलब सिर्फ एक अंक कम, यानी पूरे प्रदेश में उससे बेहतर प्रदर्शन कोई नहीं कर सका। रिजल्ट आते ही स्कूल, परिवार और गांव में खुशी का माहौल बन गया।हरियाणा बोर्ड के नतीजों में हर साल टॉपर्स की चर्चा होती है, लेकिन इस बार दीपिका की सफलता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उसने बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच यह मुकाम हासिल किया।

दूसरे स्थान पर 4 विद्यार्थियों ने बनाई संयुक्त जगह

इस बार दूसरा स्थान भी काफी दिलचस्प रहा। 498 अंक हासिल कर चार विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। इनमें रोनक, खुशी, अंतु और दीपांशु का नाम शामिल है।

चारों छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह साबित किया कि मेहनत और अनुशासन के दम पर किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इन छात्रों की खूब चर्चा हो रही है।

तीसरे स्थान पर 11 विद्यार्थियों का कब्जा

497 अंक हासिल कर 11 विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यानी इस बार टॉप-3 रैंक में कुल 16 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई। इससे साफ है कि इस साल मेरिट लिस्ट में मुकाबला बेहद कड़ा रहा । हरियाणा बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि इस बार छात्रों का प्रदर्शन पिछले वर्षों की तुलना में काफी बेहतर रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों के बच्चों ने उम्मीद से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया।

छात्राओं ने फिर दिखाई ताकत

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में बेटियों ने एक बार फिर बाजी मार ली। छात्राओं का पास प्रतिशत 91.64% रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 87.69% दर्ज किया गया। यानी लड़कियों ने लगभग 4 प्रतिशत ज्यादा सफलता हासिल की। यह लगातार उन बदलती तस्वीरों को दिखाता है जहां हरियाणा जैसे राज्य में अब बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। गांवों में भी माता-पिता अब बेटियों की पढ़ाई पर पहले से ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

चरखी दादरी जिला बना नंबर-1

जिलावार प्रदर्शन की बात करें तो चरखी दादरी पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। जींद दूसरे और महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं नूंह जिले का प्रदर्शन सबसे कमजोर माना गया। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक जिन जिलों में स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग और पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दिया गया, वहां रिजल्ट बेहतर देखने को मिला।

सरकारी स्कूलों से आगे निकले निजी स्कूल

इस बार निजी स्कूलों का परिणाम सरकारी स्कूलों की तुलना में काफी बेहतर रहा। निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 92.45% दर्ज किया गया, जबकि सरकारी स्कूलों के 87.23% विद्यार्थी ही परीक्षा पास कर सके। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने एक अच्छी खबर जरूर दी। गांवों के छात्रों का परिणाम 90.25% रहा, जबकि शहरी क्षेत्रों का रिजल्ट 87.94% दर्ज किया गया।

ओपन स्कूल और स्वयंपाठी का भी आया रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड ने मुक्त विद्यालय और स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के परिणाम भी जारी कर दिए हैं। स्वयंपाठी श्रेणी में 4556 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 3190 छात्र पास हुए। इसका कुल पास प्रतिशत 70.02% रहा। वहीं मुक्त विद्यालय फ्रेश श्रेणी का परिणाम 11.17% दर्ज किया गया। रि-अपीयर परीक्षा में 47.64% विद्यार्थी सफल रहे।

डीएलएड परीक्षा के नतीजे भी घोषित

बोर्ड ने डीएलएड फरवरी-मार्च 2026 परीक्षा के परिणाम भी जारी किए हैं। 2023-25 प्रथम वर्ष रि-अपीयर का परिणाम 62.50%, द्वितीय वर्ष का 81.76% और 2024-26 प्रथम वर्ष रि-अपीयर का परिणाम 65.13% रहा।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

परीक्षार्थी अपना रिजल्ट हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in और DigiLocker पर जाकर देख सकते हैं। छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 20 दिनों के भीतर पुनर्मूल्यांकन या उत्तरपुस्तिका जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।