HBSE 10th Result 2026 OUT, LIVE : हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट bseh.org.in पर जारी, Link, भिवानी की दीपिका ने किया टॉप
HBSE 10th Result 2026 LIVE Updates , bseh.org.in : हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने नतीजे जारी किए। इस वर्ष 89.6 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। रिजल्ट का लिंक bseh.org.in और डिजिलॉकर results.digilocker.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है।
HBSE 10th Result 2026 LIVE Updates , bseh.org.in : हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने नतीजों का लिंक डिजीलॉकर https://results.digilocker.gov.in पर पहले जारी किया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिणाम जारी किया। इसके तुरंत बाद डिजिलॉकर पर परिणाम का लिंक दिखने लगा। फिर दोपहर 1 बजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर लिंक जारी कर दिया गया। इस वर्ष 89.6 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। यह पिछले तीन सालों में सबसे खराब प्रदर्शन है। भिवानी की छात्रा दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 2,78, 334 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। हरियाणा बोर्ड 10वीं रेगुलर में 2,76,640 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,47,860 उत्तीर्ण हुए तथा 6,201 परीक्षार्थियों का परिणाम एसेंशियल रिपीट रहा यानी ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की आवश्यकता होगी। सरकारी स्कूलों की पास प्रतिशतता 87.23 रही तथा प्राइवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 92.45 रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पिछली बार 17 मई 2025 को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। उस दौरान सेकेंडरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 92.49 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 73.08 फीसदी रहा है।
2. होमपेज पर दिख रहे “HBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
3. रोल नंबर और जन्मतिथि भरें
4. स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा
5. मार्कशीट डाउनलोड करें
6. भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें
HBSE 10th Result 2026 LIVE: हरियाणा की 10वीं की टॉपर
HBSE 10th Result 2026 LIVE: हरियाणा की 10वीं की टॉपर
पहला स्थान: आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मिरान (भिवानी) की छात्रा दीपिका ने 499 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है।
दूसरा स्थान: 498 अंकों के साथ 4 परीक्षार्थियों (रोनक, खुशी, अंतु और दीपांशु) ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।
तीसरा स्थान: 497 अंकों के साथ 11 विद्यार्थियों ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई।
HBSE 10th Result 2026 LIVE: कौन है हरियाणा की 10वीं की टॉपर
HBSE 10th Result 2026 LIVE: भिवानी की छात्रा दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है।
पहला स्थान: आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मिरान (भिवानी) की छात्रा दीपिका ने 499 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है।
HBSE 10th Result 2026 LIVE: भिवानी की छात्रा दीपिका ने किया टॉप
HBSE 10th Result 2026 LIVE: भिवानी की छात्रा दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है।
HBSE 10th Result 2026 LIVE: चरखी दादरी का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा
HBSE 10th Result 2026 LIVE: पास प्रतिशतता में जिला जिला चरखी दादरी प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर जीन्द, तीसरे स्थान पर महेन्द्रगढ़ तथा जिला नूंह सबसे नीचले पायदान पर रहा।
HBSE 10th Result 2026 Live: ग्रामीण क्षेत्र का रिजल्ट अच्छा रहा
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट - परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 90.25 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 87.94 रही है।
HBSE 10th Result 2026 LIVE: प्राइवेट विद्यालयों का रिजल्ट अच्छा रहा
HBSE 10th Result 2026 LIVE: प्राइवेट विद्यालयों का रिजल्ट अच्छा रहा
पास प्रतिशतता 87.23 रही तथा प्राइवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 92.45 रही है।
HBSE 10th Result 2026 LIVE: लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा
HBSE 10th Result 2026 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में 1,33,530 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,22,367 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 91.64 रही, जबकि 1,43,110 छात्रों में से 1,25,493 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 87.69 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 3.95 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है।
HBSE 10th Result 2026 LIVE Updates : 6,201 परीक्षार्थियों का परिणाम एसेंशियल रिपीट रहा
HBSE 10th Result 2026 LIVE Updates : हरियाणा बोर्ड 10वीं रेगुलर में 2,76,640 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,47,860 उत्तीर्ण हुए तथा 6,201 परीक्षार्थियों का परिणाम एसेंशियल रिपीट रहा अर्थात ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की आवश्यकता होगी।
HBSE 10th Result 2026 Live: नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 89.60 फीसदी
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 89.60 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 70.02 फीसदी रहा है
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, Link Digilocker पर एक्टिव हुआ
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। नतीजों का लिंक डिजीलॉकर पर जारी कर दिया गया है। बोर्ड की वेबसाइट से पहले डिजीलॉकर पर परिणाम का लिंक एक्टिव हो गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिणाम जारी किया। इस वर्ष 89.6 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। यह पिछले तीन सालों में सबसे खराब प्रदर्शन है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 2,78, 334 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे।
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा मुक्त विद्यालय की सैकेंडरी (फ्रेश/रि-अपीयर/सी०टी०पी०) परीक्षा परिणाम जारी
HBSE 10th Result 2026 Live: सैकेंडरी (फ्रेश) परीक्षा का परिणाम 11.17 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 5,772 परीक्षार्थी प्रविष्ठ, जिनमें 645 उत्तीर्ण हुए। फ्रैश छात्र 3,519 प्रविष्ठ हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 11.05 रही। फ्रैश छात्रा 2,253 प्रविष्ठ हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 11.36 रही। इस परीक्षा में छात्राओं ने छात्रों की अपेक्षा 0.31 प्रतिशत अधिक पास प्रतिशतता हासिल की। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की पास प्रतिशतता 12.01 व शहरी क्षेत्र की पास प्रतिशतता 10.00 रही।
HBSE 10th Result 2026 Live: DigiLocker से कैसे देखें रिजल्ट
HBSE 10th Result 2026 Live: अगर रिजल्ट के समय HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in भारी ट्रैफिक के कारण काम करना बंद कर दे, तो घबराएं नहीं। ऐसे में DigiLocker पर लॉगिन कर मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले डिजिलॉकर पोर्टल digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप ओपन करें।
अपना Aadhaar नंबर का इस्तेमाल करके साइन अप या रजिस्ट्रेशन करें।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP मिलेगा, उसे दर्ज करके वेरिफाई करें।
पहले से अकाउंट है तो मोबाइल नंबर की मदद से लॉग-इन करें।
होमपेज पर 'Issued Documents' सेक्शन में जाएं और ‘Class X Marksheet' पर क्लिक करें।
अब ‘Haryana Board’ सर्च करके क्लिक करें।
यहां, 'Board of School Education Haryana, Bhiwani' लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना नाम, रोल नंबर और साल (2026) दर्ज करें।
यहां 'Get Document' पर क्लिक करें। आपकी मार्कशीट 'Issued Documents' सेक्शन सेव हो जाएगी।
10वीं की ऑनलाइन मार्कशीट ओपन करके डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
HBSE 10th Result 2026 Live: री-इवेल्युएशन का भी मिलेगा मौका
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा बोर्ड एचबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वे री-इवैल्युएशन (पुनर्मूल्यांकन) या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की तारीख, फीस और जरूरी निर्देश उसी नोटिफिकेशन में दिए जाएंगे।
HBSE 10th Result 2026 Live: bseh.org.in पर हरियाणा बोर्ड 10वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट 10वीं कैसे देखें
स्टेप -1- हरियाणा बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
स्टेप -2- वेबसाइट खुलने पर Results टैब पर क्लिक करें।
स्टेप -5- लॉगिन ऑप्शन ओपन होगा। यहां पहले कैटेगरी चुनें (रेगुलर या प्राइवेट)। अपना हरियाणा बोर्ड रोल नंबर 10वीं और अपनी जन्म तिथि (जो परीक्षा फॉर्म में भरी थी) भरें।
स्टेप 6 - व्यू रिजल्ट पर क्लिक करें। रिजल्ट स्क्रीन पर आए जाएगा। मार्कशीट डाउनलोड करें। इसमें सब्जेक्ट वाइज दिए गए होंगे।
HBSE 10th Result 2026 Live: इन 3 तरीकों से आसानी से चेक करें अपना स्कोर
HBSE हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपने नतीजे कई आसान तरीकों से देख सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है। इसके अलावा छात्र एसएमएस सेवा के जरिए भी अपना स्कोर मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं डिजीलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे छात्र कहीं से भी आसानी से अपना रिजल्ट देख और सेव कर सकते हैं।
HBSE 10th Result 2026 Live: बस कुछ घंटे बाकी, जल्द जारी होंगे नतीजे
हरियाणा बोर्ड (HBSE) 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर इंतजार अब अपने अंतिम चरण में है। बोर्ड की ओर से जल्द ही नतीजे जारी किए जाने वाले हैं और अब केवल कुछ ही घंटे बचे हैं। छात्रों और अभिभावकों की नजरें आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर टिकी हुई हैं, जहां रिजल्ट घोषित होते ही उपलब्ध कराया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
HBSE 10th Result 2026 Live: पास होने के लिए जरूरी हैं 33% अंक, जानें नियम
हरियाणा बोर्ड (HBSE) 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों के लिए पासिंग क्राइटेरिया तय है। बोर्ड के नियमों के अनुसार, किसी भी छात्र को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होता है, साथ ही कुल मिलाकर भी 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। जो छात्र इस मानक को पूरा नहीं कर पाते, उन्हें बोर्ड के नियमों के अनुसार आगे की प्रक्रिया जैसे कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प मिल सकता है।
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट में क्या क्या होगा
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट में क्या क्या होगा
प्राप्त अंक
कुल GPA
छात्र का नाम
जन्म तिथि
रोल नंबर
पिता और माता का नाम
कुल अंक
विषयवार अंक
नामांकन संख्या
HBSE 10th Result 2026 Live: कौन जारी करेगा रिजल्ट
HBSE 10th Result 2026 Live: आज परिणाम की आधिकारिक घोषणा हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार द्वारा की जाएगी। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस वर्ष लगभग 278,334 विद्यार्थी शामिल हुए थे। अब सभी छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट BSEH Official Website bseh.org.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
HBSE 10th Result 2026 Live: bseh.org.in पर मिलेगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट BSEH Official Website bseh.org.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद उनकी मार्कशीट स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी। डिजीलॉकर भी नतीजे चेक कर सकेंगे।
HBSE 10th Result 2026 Live: साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का मौका
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा बोर्ड ने पहली बार छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देने की सुविधा भी शुरू की है। जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे दूसरी परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकेंगे। बोर्ड का कहना है कि इससे छात्रों पर एक बार में अच्छे नंबर लाने का दबाव कम होगा और उन्हें प्रदर्शन सुधारने का बेहतर मौका मिलेगा।
HBSE 10th Result 2026 Live: तीन भाषा फॉर्मूला बना चर्चा का विषय
HBSE 10th Result 2026 Live: इस बार हरियाणा बोर्ड ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत बड़ा बदलाव भी किया है। अब 9वीं और 10वीं के छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी के साथ एक अतिरिक्त भाषा पढ़नी होगी। छात्रों को संस्कृत, पंजाबी या उर्दू में से एक भाषा चुननी पड़ेगी। इसके साथ ही पुराना “बेस्ट फाइव” सिस्टम खत्म होकर “बेस्ट सिक्स” फॉर्मूला लागू किया जाएगा। यानी अब छात्रों को छह विषयों में पास होना जरूरी होगा।
HBSE 10th Result 2026 Live: bseh.org.in पर जाकर रोल नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर संभव है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
HBSE 10th Result 2026 Live: अगर बीएसईएच वेबसाइट क्रैश हो जाए तो क्या करें
HBSE 10th Result 2026 Live: अगर रिजल्ट के समय HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in भारी ट्रैफिक के कारण काम करना बंद कर दे, तो घबराएं नहीं। ऐसे में DigiLocker पर लॉगिन कर मार्कशीट चेक कर सकते हैं। स्कूल अथॉरिटी से संपर्क कर सकते हैं।
HBSE 10th Result 2026 Live: री-इवेल्युएशन का भी मिलेगा मौका
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा बोर्ड एचबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वे री-इवैल्युएशन (पुनर्मूल्यांकन) या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की तारीख, फीस और जरूरी निर्देश उसी नोटिफिकेशन में दिए जाएंगे।
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा बोर्ड का ग्रेड सिस्टम भी समझ लीजिए
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा बोर्ड का ग्रेड सिस्टम भी समझ लीजिए
हरियाणा बोर्ड में छात्रों को नंबर के हिसाब से ग्रेड दिए जाते हैं -
90% से 100% : A+
80% से 89% : A
70% से 79% : B+
60% से 69% : B
50% से 59% : C+
40% से 49% : C
30% से 39% : D+
20% से 29% : D
20% से कम : E
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आज मनाएगा नो व्हीकल डे
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आज‘नो व्हीकल डे’मनाएगा। जिसके तहत कोई भी कर्मचारी और आधिकारी पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए निजी वाहनों का प्रयोग नहीं करेंगे। यह फैसला शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं हरियाणा के साएम नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के निर्देशानुसार लिया है।
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट मोबाइल पर कैसे देखें
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट मोबाइल पर कैसे देखें
HBSE 10th Result 2026 Live: यह रहा पिछले 6 वर्षों का हरियाणा बोर्ड ( एचबीएसई ) 10वीं परिणाम
HBSE 10th Result 2026 Live: यह रहा पिछले 6 वर्षों का हरियाणा बोर्ड ( एचबीएसई ) 10वीं परिणाम
2025 - 91.07%
2024 – 95.22% (उत्कृष्ट प्रदर्शन)
2023 – 65.43%
2022 – 73.18%
2021 – 100% (कोविड के कारण बिना परीक्षा के प्रमोट)
2020 – 64.59%
HBSE 10th Result 2026 Live: कहीं हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में भी वेबसाइट न हो जाए ठप
HBSE 10th Result 2026 Live: 12 मई को बोर्ड की बारहवीं कक्षा का हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ऑनलाइन वेबसाइट bseh.org.in पर रिजल्ट देखने के लिए एक साथ अत्यधिक दबाव आ गया। इसकी वजह से बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in भी शुरुआत में धीमी हो गई और कई बार ठप भी हुई। ऐसे में विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम देखने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कहीं ऐसी दिक्कत एचबीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद भी न हो जाए।
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा बोर्ड परिणाम 2026- छात्रों को एचबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। दो विषयों से ज्यादा में पासिंग मार्क्स न लाने वालों को फेल घोषित किया जाएगा। एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स न लाने वालों को संप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।
HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
HBSE 10th Result 2026 Live: अगर कोई स्टूडेंट एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो उसे भी पास होने का एक मौका मिलेगा। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जायेगा। यह जून - जुलाई में हो सकता है।
BSEH 10th Result 2026 Live : आज कैसे चेक करें हरियाणा बोर्ड HBSE 10वीं रिजल्ट
BSEH 10th Result 2026 Live : कैसे चेक करें हरियाणा बोर्ड HBSE 10वीं रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
2. होमपेज पर दिख रहे “HBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें