Hindi Newsकरियरbseh.org.in , HBSE 10th Result 2022 Live Updates: भिवानी की अमीषा ने किया टॉप, इस Direct Link से चेक करें रिजल्ट

bseh.org.in , HBSE 10th Result 2022 Live Updates: भिवानी की अमीषा ने किया टॉप, इस Direct Link से चेक करें रिजल्ट

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी आज 3 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। स्टूडेंट्स 5 बजे से वेबसाइट bseh.org.in पर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

bseh.org.in , HBSE 10th Result 2022 Live Updates: भिवानी की अमीषा ने किया टॉप, इस Direct Link से चेक करें रिजल्ट

hbse

| लाइव हिन्दुस्तान | Fri, 17 Jun 2022 05:01 PM
हमें फॉलो करें

HBSE 10th Result 2022: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड 10वीं में इस बार 73.18 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। भिवानी के ईशरवाल स्कूल की छात्रा अमीषा ने 499 अंक हासिल कर पूरे हरियाणा में टॉप किया। प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी स्कूलों से अच्छा रहा। सोनीपत जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा और पंचकूला सबसे फिसड्डी रहा। भिवानी कार्यालय मे 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने रिजल्ट जारी किया। स्टूडेंट्स वेबसाइट bseh.org.in पर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 63.54 रही और प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 88.21 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 74.06 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 71.35 रही है।

HBSE 10th Result 2022 - रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: यहां पढ़ें रिजल्ट का लाइव अपडेट

17 Jun 2022, 04:50:23 PM IST

HBSE 10th Result 2022: एक विषय में कंपार्टमेंट वालों को तीन मौके

HBSE 10th Result 2022: हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा नई शिक्षा नीति को अपनाते हुए जिन छात्र-छात्राओं की एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण रहे हैं, वह सीटीपी कैटगरी के तहत मार्च 2023 में इन विषयों की परीक्षा दे सकते हैं तथा जिन छात्र-छात्राओं की एक विषय में कम्पार्टमेंट रही है उन्हें यह परीक्षा पास करने के लि सितंबर, दिसंबर व मार्च तीन अवसर दिए जाएंगे।
 

17 Jun 2022, 04:45:49 PM IST

HBSE 10th Result 2022: मार्क्स से असंतुष्ट छात्र कराएं रीचेकिंग

HBSE 10th Result 2022:  जो छात्र मार्क्स से असंतुष्ट हैं और उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन हेतु बीपीएल विद्यार्थियों के शुल्क में 200/- रूपये की छूट करते हुए 800/- रूपये रहेगा। 

17 Jun 2022, 04:43:31 PM IST

HBSE 10th Result 2022: ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता ज्यादा रही

HBSE 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 63.54 रही और प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 88.21 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 74.06 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 71.35 रही है। सेकेंडरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 92.96 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 1,903 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 1,769 पास हुए।

17 Jun 2022, 04:41:55 PM IST

HBSE 10th Result 2022: 19,679 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आयी

हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में 3,26,487 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 2,38,932 उत्तीर्ण हुए एवं 19,679 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आयी हैं। इस परीक्षा में 1,76,168 छात्र बैठे थे, जिनमें 1,24,303 पास हुए तथा 1,50,319 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,14,629 पास हुई

17 Jun 2022, 04:40:48 PM IST

HBSE Haryana Board 10th Result: टॉप-3 रैंक पाने वाले 9 स्टूडेंट्स में सिर्फ एक लड़का

HBSE Haryana Board 10th Result : तृतीय स्थान सुहानी, लखी राम मेमोरियल पब्लिक हाई स्कूल, हलालपुर, सोनीपत, रीना, डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिठमडा, हिसार, लवकुश, बाबा उद्दल देव पब्लिक स्कूल, मदनहेड़ी, हिसार, हिंमाशी, कैप्टन आर सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिव नगर, हिसार व हिमानी, केशव शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मंढाना, भिवानी ने 496 अंक अर्जित करके पाया है। 

17 Jun 2022, 04:38:42 PM IST

HBSE Haryana Board 10th Result: लड़कियों ने किया कमाल

बोर्ड अध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने आगे बताया कि इस परीक्षा में प्रथम स्थान पर अशिमा, ईशरवाल पब्लिक स्कूल, ईशरवाल, भिवानी ने 499 अंक अर्जित करके प्राप्त किया है। सुनैना, प्रज्ञा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भांडवा, चरखी दादरी, खुशी, गीता विद्या मन्दिर हाई स्कूल, उचाना मण्डी, जीन्द व मंजु, सैनिक पब्लिक हाई स्कूल, सिशमोर, कैथल इन तीनों विद्यार्थियों ने 497 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान हासिल किया है।

17 Jun 2022, 04:38:09 PM IST

HBSE Haryana Board 10th Result: अमीषा ने 499 अंकों के साथ टॉप किया

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार भी बेटियां का दबदबा रहा। पहले दो स्थान पर चार स्टूडेंट्स हैं और चारों लड़कियां हैं। भिवानी की अमीषा ने 499 अंकों के साथ टॉप किया है। नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 73.18 फीसदी रहा है तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 92.96 फीसदी रहा। इस परीक्षा में 76.26 प्रतिशत कामयाब छात्राओं की तुलना में 70.56 प्रतिशत ही छात्र सफलता प्राप्त कर सके हैं। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 5.70 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशत्त दर्ज कर बढ़त हासिल की है। 

17 Jun 2022, 04:23:40 PM IST

HBSE Haryana Board 10th Result Topper List: ये हैं हरियाणा बोर्ड 10वीं के टॉपर

टॉप-3 स्टूडेंट्स में 9 विद्यार्थी शामिल हैं। 
रैंक-1 अमीषा,  इशरवाल पब्लिक स्कूल, भिवानी, 499 मार्क्स

रैंक-2 सुनैना,  प्रज्ञा सीनियर सेकेंडरी स्कूल चरखी दादरी, 497 मार्क्स 
रैंक-2 खुशी,  गीता विद्या मंदिर हाईस्कूल, ऊंचाना मंडी, जींद, 497 मार्क्स
रैंक-2 - मंजू, सैनिक पब्लिक हाईस्कूल, सिसमौर (कैथल) - 497 मार्क्स

रैंक-3- सुहानी, लखी राम मेमोरियल पब्लिक हाईस्कूल, हलालपुर, सोनीपत - 496 मार्क्स
रैंक-3 - रीना, डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिथमारा, हिसार, 496 मार्क्स
रैंक-3- लव कुश, बाबा उद्देल देव पब्लिक स्कूल, मदनहेरी, हिसार- 496 मार्क्स
रैंक-3- हिमांशी, कैप्टन आरसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिव नगर, हिसार - 496 मार्क्स
रैंक-3- हिमानी, केशव शिक्षा निकेतन सीनियर सकेंडरी स्कूल, मनधाना, भिवानी - 496 मार्क्स

17 Jun 2022, 03:47:25 PM IST

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: बेटियों का जलवा

अमीषा ने 500 में से 499 अंक प्राप्त किए। सुनैना ने 500 में से 497 और खुशी ने 500 में से 497 अंक प्राप्त किए।

17 Jun 2022, 03:53:50 PM IST

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: लड़कियों ने लड़कों को फिर पछाड़ा

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: प्रदेश भर में 326487 बच्चों ने 10वीं की परीक्षा दी थी इसमें से 73.18 फीसदी बच्चे पास हुये। 76.26 फीसदी लड़कियां और 70.56 फीसदी लड़के पास हुए। 74.06 फीसदी ग्रामीण व 71.35 फीसदी शहरी बच्चे पास हुए। प्राइवेट स्कूलो का रिजल्ट 88.21 फिसदी और सरकारी का रिजल्ट 63.54 फिसदी रहा। 

17 Jun 2022, 03:35:49 PM IST

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: कैसा रहा हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस बार 73.18 फीसदी रहा। प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी स्कूलों से अच्छा रहा। सोनीपत जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा और पंचकूला सबसे फिसड्डी रहा। 

17 Jun 2022, 03:31:08 PM IST

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: भिवानी की छात्रा ने किया हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में टॉप

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: भिवानी के ईशरलाल स्कूल की छात्रा अमीषा ने 499 अंक हासिल कर पूरे हरियाणा में टॉप किया। 

17 Jun 2022, 03:03:56 PM IST

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: रीचेकिंग के लिए भी मौका मिलेगा

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जांच या पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन बाद तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए बीपीएल छात्रों को शुल्क में 200 रूपये की छूट करते हुए 800 रूपये का भुगतान करना होगा। जबकि सामान्य छात्रों को 1 हजार रुपये सहित आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद कॉपी का पुनर्मूल्यांकन होगा।

17 Jun 2022, 03:02:26 PM IST

HBSE 10th Result 2022: 12वीं में छात्राओं ने मारी परीक्षा में बाजी

हरियाणा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षा में छात्राओं का परीक्षा परिणाम छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा। जिले में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों के मुकाबले करीब आठ फीसदी ज्यादा रहा है। बोर्ड परीक्षा में कुल 6801 छात्राएं शामिल हुई थीं, इनमें से 6034 छात्राएं सफल रही हैं। छात्राओं का पास प्रतिशत 88.72 फीसदी रहा है। वहीं परीक्षा में कुल 7066 छात्र शामिल हुए थे, इनमें से 5696 ने सफलता पाई है। छात्रों का पास प्रतिशत 80.61 फीसदी रहा है। वहीं प्रदेश की बात करें तो परीक्षा में 1,17,228 छात्राओं में से 1,06,102 सफल रही है। छात्राओं का पास प्रतिशत 90.51 फीसदी रहा है। जबकि 1,28,457 छात्रों में से 1,07,847 सफल हुए हैं। इनका पास प्रतिशत 83.96 फीसदी रहा रही।

17 Jun 2022, 03:01:03 PM IST

HBSE 10th Result 2022: गरीब किसान की बेटी बनी हरियाणा बोर्ड 12वीं की टॉपर

HBSE 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड 12वीं में रोहतक के एक किसान की बेटी ने टॉप किया है। मुख्यमंत्री के पैतृक गांव निंदाना की छात्रा काजल 500 में से 498 अंक लेकर पूरे प्रदेश में टॉपर रही। किसान रावत नेहरा की बेटी काजल आर्ट्‌‌स स्ट्रीम में छात्रा हैं। काजल की मां गृहणि हैं। काजल ने बताया कि वह आगे चलकर इंडियन आर्मी में अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। काजल ने कहा, “मेरे पिता एक छोटे किसान हैं। वह परिवार का पेट भरने के लिए दूसरे किसानों की जमीन पट्टे पर लेते थे। मैंने सेल्फ स्टडी पर ध्यान दिया और कभी ट्यूशन क्लास नहीं ली। मैं भारतीय सेना में शामिल होने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।''
 

17 Jun 2022, 02:57:55 PM IST

HBSE 10th Result Live : हरियाणा बोर्ड 12वीं में गुरुग्राम में पहले तीन स्थान पर बेटियां छाईं

HBSE 10th Result Live : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया। गुरुग्राम जिले का परिणाम 85.15 फीसदी रहा, जबकि प्रदेश का परीक्षा परिणाम 87.08 दर्ज किया गया। इस बार जिले की शीर्ष तीन स्थानों पर बेटियों ने कब्जा जमाया है। कॉमर्स संकाय की गरिमा और करीना ने 500 में 489 अंक लाकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रही हैं। वहीं जिले में दूसरे स्थान पर रहने वालीं तन्नू को विज्ञान संकाय में 484 अंक मिला है।

17 Jun 2022, 02:57:14 PM IST

HBSE 10th Result 2022: 12वीं में पलवल की पूनम ने कुल 495 अंक पाकर प्रदेश में टॉप-3 पर जगह बनाई

HBSE 10th Result 2022: पलवल जिले में बाल विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से छात्रा पूनम ने कुल 495 अंक पाकर प्रदेश में टॉप-3 पर जगह बनाई है। जिले की छात्रा ने कॉमर्स संकाय के साथ ये उपलब्धि हासिल की है। वहीं जिलास्तर पर छात्रा टॉपर रही हैं। उधर संकायवार बात करें तो कॉमर्स में पलवल जिले से ही बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिव विहार से छात्रा यशिका प्रदेश में संकायवार तीसरे स्थान पर रही है। जबकि 494 अंकों के साथ छात्रा को प्रदेश में चौथा स्थान मिला। साइंस संकाय की बात करें तो पलवल जिले से गायत्री विद्यालय मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से छात्र कपिल को 493 अंकों के साथ दूसरा स्थान मिला है। जबकि प्रदेश स्तर पर ओवरऑल बात करें तो छात्र को पांचवां स्थान मिला है।

17 Jun 2022, 02:56:22 PM IST

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: 12वीं का पलवल का रिजल्ट रहा था शानदार

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सीनियर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया था। इसमें पलवल जिले से दो छात्राएं और एक छात्र प्रदेश में टॉप-5 में शामिल रहकर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं जिला फरीदाबाद की बात करें तो छात्राओं का परीक्षा परिणाम छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा है, लेकिन जिले से कोई प्रदेशस्तर पर जगह नहीं बना पाया।

17 Jun 2022, 02:08:16 PM IST

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: 10वीं में पलवल में 455 परीक्षार्थियों के दस्तावेज फर्जी

हरियाणा बोर्ड की ओर से जांच प्रक्रिया के दौरान फरीदाबाद जिले में सेकेंडरी कक्षा में पांच स्कूलों के 21 परीक्षार्थियों के दस्तावेज फर्जी पाए गए। वहीं पलवल जिले में सात स्कूलों के 455 परीक्षार्थियों के दस्तावेज फर्जी मिले। गुरुग्राम जिले में एक स्कूल के दो छात्र फर्जी पाए गए। 
 

17 Jun 2022, 01:56:33 PM IST

HBSE 10th Result Live : हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 ऐसे करें चेक

स्टेप-1: आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। 
स्टेप-2: होमपेज पर, HBSE 10th Result लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। 
स्टेप-4: पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सब्मिट विकल्प पर क्लिक करें। 
स्टेप-5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

17 Jun 2022, 01:49:44 PM IST

HBSE 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड परीक्षा के कोर्स में हुई थी 30 प्रतिशत सिलेबस की कटौती

HBSE 10th Result 2022: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इस बार भी 30 फीसदी सिलेबस कम करते हुए 70 फीसदी सिलेबस से ही परीक्षा ली थी। स्टूडेंट्स को इससे काफी राहत मिली थी। 

17 Jun 2022, 01:46:46 PM IST

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे हरिणाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे हरिणाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट
bseh.org.in
examresults.net
indiaresults.com

17 Jun 2022, 01:44:55 PM IST

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम में होगी टॉपरों की घोषणा

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड ने इस साल ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की थी इसलिए वह टॉपर्स के नामों की घोषणा करेगा। पिछले साल परीक्षा रद्द होने के कारण टॉपर्स की कोई सूची नहीं थी।

17 Jun 2022, 01:41:19 PM IST

HBSE 10th Result 2022: सप्लीमेंट्री परीक्षा का भी मिलेगा मौका

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: एक विषय में फेल छात्रों को हरियाणा बोर्ड बीएसईएच पास होने का एक और मौका देगा। जो छात्र मुख्य परीक्षा के एक विषय में उत्तीर्ण नहीं होते हैं वे कंपार्टमेंटल या पूरक परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

17 Jun 2022, 01:39:59 PM IST

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: कब आयोजित हुई थी एचबीएसई हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा

HBSE Haryana Board 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 30 मार्च से 29 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल, 3.68 लाख उम्मीदवारों ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दी, जबकि 2.61 लाख छात्रों ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दी।

17 Jun 2022, 01:39:10 PM IST

HBSE 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड एचबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2022 की प्रेस कॉन्फ्रेंस

HBSE 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड के परिणाम की तारीख और समय की पुष्टि करते हुए बीएसईएच ने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह दोपहर 3 बजे रिजल्ट की घोषणा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

17 Jun 2022, 01:11:58 PM IST

HBSE 10th Result 2022: bseh.org.in से डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

HBSE Haryana Board 10th Result 2022:  जो छात्र इस साल आयोजित हुए हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी एग्जाम में बैठे थे, वे कुछ ही देर में हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना स्कारकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगें।

17 Jun 2022, 01:11:08 PM IST

HBSE 10th Result 2022: इस साल ऑफलाइन मोड से हुई थी परीक्षा

साल 2021 में हरियाणा सरकार ने राज्य और देश भर में कोविड -19 मामलों में वृद्धि के कारण कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी। हालांकि इस साल बोर्ड परीक्षा सभी प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पेन और पेपर मोड में ऑफलाइन आयोजित की गई थी।

17 Jun 2022, 01:01:35 PM IST

HBSE 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट हो चुका है जारी

HBSE 10th Result 2022: इस वर्ष हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 87.08 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। पहले तीनों स्थान पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। केसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक की छात्रा काजल ने 498 नंबर के साथ टॉप किया है। वहीं एसडी गर्ल्स कॉलेज की मुस्कान व बना श्रवणनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साक्षी 496 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की श्रुति और बाल विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पूनम दोनों ने 495 मार्क्स हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

17 Jun 2022, 01:01:03 PM IST

HBSE 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 ऐसे करें चेक

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 ऐसे करें चेक
स्टेप-1: आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। 
स्टेप-2: होमपेज पर, HBSE 10th Result लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। 
स्टेप-4: पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सब्मिट विकल्प पर क्लिक करें। 
स्टेप-5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।