LIVE UPDATES
रिफ्रेशHBSE 10th 12th Result 2023 Live Direct Link: BSEH हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, देखें टॉपरों की लिस्ट
HBSE 12th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड ( Haryana Board Result 2023 ) ने बीएसईएच 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद इसे ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकते हैं।

HBSE 12th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड ने 12वीं के बाद 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। परीक्षार्थी bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 10वीं में 65.43 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इसमें 69.81 फीसदी छात्राएं और 61.41 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं एक दिन पहले सोमवार को 12वीं का तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया। हरियाणा बोर्ड 12वीं में इस वर्ष 81.65 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। भिवानी के नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नैंसी ने 500 में से 498 अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुई थी। एग्जाम 28 मार्च तक चले थे। परीक्षाएं 1475 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाई गई थीं। इन परीक्षाओं में 6,32,071 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस बार 73.18 फीसदी रहा था जबकि 12वीं परीक्षा में कुल 87.08 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।
HBSE 10th Result Direct Link - 1
HBSE 10th Result Direct Link - 2
HBSE 10th 12th Result 2022 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट
HBSE 10th Result 2023 Live: 12वीं की तरह हरियाणा बोर्ड 10वीं में भी प्राइवेट स्कूल आगे
12वीं की तरह हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी स्कूलों से आगे रहा है। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 57.73 प्रतिशत रहा जबकि प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 75.65 प्रतिशत रहा ।
HBSE 10th Result 2023 Live: मार्क्स से असंतुष्ट छात्र कराएं रीचेकिंग
HBSE 10th Result 2022: जो छात्र अपने हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट के मार्क्स से असंतुष्ट हैं और उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
HBSE 10th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के दो लिंक दिखने लगे
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के दो लिंक दिखने लगे हैं। किसी पर भी क्लिक कर अपना परिणाम चेक किया जा सकता है।
HBSE 10th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 61,682 फेल
हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल हुए 2,86,425 विद्यार्थियों में से 1,87,401 पास हुए हैं। 37,342 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। 61,682 परीक्षार्थी फेल हो गए। परीक्षा में 1,49,439 छात्र बैठे थे, जिनमें 91,772 पास हुए तथा 1,36,986 बैठीं छात्राओं में से 95,629 पास हुई।
HBSE 10th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं के पहले तीन टॉपर
रैंक-1 पर तीन छात्र- इन तीनों ने 500 में से 498 अंक पाए।
- हिमेश (न्यू सन राइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूना, फतेहाबाद) ,
- वर्षा ( संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर माजरा, सोनीपत)
- सोनू (एनजेएम हाई स्कूल, बुसान, भिवानी) तीनों ने परीक्षा में 498 अंक प्राप्त कर रैंक 1 हासिल की है।
रैंक-2 पर भी तीन स्टूडेंट्स - तीनों ने 500 में से 497 अंक पाए।
सिमरन (शान्ति महक पब्लिक स्कूल, बनावली, फतेहाबाद)
दिपेश शर्मा ( शान्ति पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, रेलवे रोड, पलवल)
मानही ( टैगोर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, नारनौद, हिसार)
रैंक-3 पर 8 स्टूडेंट्स - सभी ने 500 में से 496 अंक पाए।
शिवानी शर्मा (राजकीय कन्या हाई स्कूल, कावी, पानीपत)
स्वीटी कुमारी ( न्यू हैवन मॉडल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, तिरखा कालोनी, फरीदाबाद)
याशी ( आदर्श सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बसाना, रोहतक)
मोन्टी ( बाबा उदल देव पब्लिक स्कूल, मदनहेड़ी, हिसार)
तमन्ना ( आशादीप आदर्श हाई स्कूल, करहंस, पानीपत)
दिपांशी ( गीता विद्या मन्दिर हाई स्कूल, उचाना मंडी, जीन्द)
रिया ( शान्ति पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, रेलवे रोड, पलवल)
ज्योति रानी, आंनद पब्लिक स्कूल, निगदू , करनाल
HBSE 10th Result 2023 Live: स्कूल अपने लॉग इन आईडी से डाउनलोड करें रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड 10वीं का परिणाम संबंधित विद्यालय बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड से डाउनलोड कर सकते हैं।
HBSE 10th Result 2023 Live: लड़कियां लड़कों से काफी आगे
लड़कियां का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले 8.40 फीसदी ज्यादा अच्छा रहा है।
HBSE 10th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं में तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 3 विद्यार्थियों ने एक जैसे अंक हासिल रैंक 1 हासिल की है। इन तीनों ने 10वीं में 500 में से 498 मार्क्स हासिल किए हैं।
इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप
रैंक- 1- हिमेश, न्यू सन राइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूना (फतेहाबाद)
रैंक- 1- वर्षा, संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल, सिकन्दरपुर माजरा (सोनीपत)
रैंक- 1- सोनू, NJM हाई स्कूल बुसान (भिवानी)
HBSE 10th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड वेबसाइट पर दिख रहा एरर
हेवी ट्राफिक के चलते हरियाणा बोर्ड वेबसाइट एक बार फिर क्रैश हो गई है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पा रहे हैं। वेबसाइट पर लिखा आ रहा है कि हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द घोषित होगा।
HBSE 10th Result 2023 Live: 10वीं में भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
12वीं की तरह 10वीं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से काफी अच्छा रहा। इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में 65.43 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। इसमें 69.81 फीसदी छात्राएं और 61.41 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
HBSE 10th Result 2023 Live: जारी हुआ हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023
हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट bseh.org.in पर जारी कर दिया है। 65.43 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए सभी स्टूडेंट्स वेबसाइट, ऐप व एसएमएस के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
HBSE 12th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट से नाराज शिक्षा मंत्री
हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में गिरावट आने से शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर नाखुश हैं। इस बार रिजल्ट में 5.43 प्रतिशत की गिरावट है। इसको देखते हुए शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक बुलाई है।
HBSE 12th Result 2023 Live: मार्क्स से असंतुष्ट छात्र कराएं रीचेकिंग
HBSE 12th Result 2022: जो छात्र मार्क्स से असंतुष्ट हैं और उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Haryana Board 12th Result : कनुज, मानसी और प्रिया तीसरे स्थान पर
टॉपर्स की सूची में जहांगीरपुर, झज्जर से कनुज; रोहतक से मानसी सैनी और उकलाना मंडी, हिसार से प्रिया ने संयुक्त तौर पर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। तीनों के 497 मार्क्स रहे।
HBSE 12th Result 2023: प्राइवेट स्टूडेंट्स 52.44 पास हुए
सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षारथियों का परिणाम 52.44 फीसदी रहा। इस परीक्षा में 3587 स्टूडेंट्स प्रविष्ठ हुए जिसमें 1881 पास हुए।
HBSE 12th Result 2023: ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का रिजल्ट अच्छा रहा
हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का रिजल्ट 83.51 फीसदी रहा। जबकि शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों का रिजल्ट 77.70 फीसदी रहा।
HBSE 12th Result 2023: प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी से अच्छा रहा
सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 80.66 फीसदी और प्राइवेट स्कूलों का 82.23 फीसदी रहा। पूरे रिजल्ट को देखा जाए तो लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 10.68 फीसदी अच्छा रहा।
HBSE 12th Result 2023 Toppers : हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट के टॉपर
रैंक-1 , नैंसी, नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिवानी मंडी, भिवानी - 500 से 498 मार्क्स
रैंक-2 , जसमीत कौर, संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल, निर्मल धाम, करनाल, 500 से 497 मार्क्स
रैंक- 3 कनुज, न्यू रॉयल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जहांगीरपुर, झज्जर, 500 से 496 मार्क्स
रैंक- 3 मानसी सैनी, सैनी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक, 500 से 496 मार्क्स
रैंक- 3, प्रिया, आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उकलाना मंडी, हिसार, 500 से 496 मार्क्स
HBSE 12th Result 2023: बीएसईएच 12वीं परिणाम 2023 घोषित, पास प्रतिशत में 5.43 की गिरावट
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने बीएसईएच कक्षा 12 के परिणाम जारी किए। नतीजे 81.65% रहे। जो पिछले साल के 87.08% से 5.43 अंक कम है। इस साल कुल 2,96,329 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किए जा सकते हैं।
HBSE 12th Result 2023 Live: करनाल की जसमीत प्रदेश में दूसरे स्थान पर
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में लड़कियों का जलवा रहा है। जहां भिवानी के सिवानी मंडी की नैंसी ने राज्य भर में प्रथम स्थान पाकर टॉप किया है तो वहीं करनाल के निक्का सिंह स्कूल की जसमीत प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं हैं। जसमीत ने 500 में से 497 अंक हासिल किए।