HBSE 10th 12th Admit Card OUT, Link : हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड bseh.org.in पर जारी

Feb 17, 2026 02:21 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

HBSE 10th 12th Admit Card OUT : हरियाणा बोर्ड ने 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो विद्यार्थी रेगुलर मोड में पढ़ रहे हैं वे अपना प्रवेश पत्र अपने स्कूल में जाकर प्रिंसिपल या क्लास टीचर से प्राप्त कर सकते हैं।

HBSE 10th 12th Admit Card OUT, Link : हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड bseh.org.in पर जारी

HBSE 10th 12th Admit Card OUT : हरियाणा बोर्ड ने 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो विद्यार्थी रेगुलर मोड में पढ़ रहे हैं वे अपना प्रवेश पत्र अपने स्कूल में जाकर प्रिंसिपल या क्लास टीचर से प्राप्त कर सकते हैं। वे स्वयं ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। प्राइवेट माध्यम के छात्र स्वयं ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 25 फरवरी से लेकर 1 अप्रैल 2026 तक वहीं 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 26 फरवरी से लेकर 20 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा।

गाइडलाइंस जान लें

प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंट ए-04 साईज पेपर पर लिया जाना आवश्यक है।

प्रवेश-पत्र केवल पात्र परीक्षार्थियों को ही जारी किए जाएं।

परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र जारी करने से पूर्व, आवेदन करते समय स्कैन किया गया फोटो चिपकाकर फोटो तथा प्रवेश-पत्र आप द्वारा सत्यापित किया जाना है।

दिव्यांग परीक्षार्थी को लेखक की अनुमति बोर्ड कार्यालय/विद्यालय/परीक्षा केन्द्र में दस्तावेज जैसे:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया मैडिकल प्रमाण-पत्र, लेखक की सत्यापित दो फोटो, लेखक हेतु प्रार्थना-पत्र आदि, जमा करवाने उपरांत ली जानी अनिवार्य है। लेखक से सम्बन्धित सभी दस्तावेज ई0मेल/दस्ती बोर्ड कार्यालय को भेजे जाने हैं।

परीक्षार्थियों को निर्देश दें कि परीक्षा आरम्भ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुँचना सुनिश्चित करें। प्रवेश-पत्र को लेमिनेशन न करवाएं, क्योंकि प्रवेश-पत्र पर तिथि अनुसार परीक्षार्थी एवं पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर होने अनिवार्य है।

परीक्षार्थी को निर्देश दें कि परीक्षार्थी विद्यालय वर्दी में विद्यालय आई0डी0 कार्ड/आधार कार्ड इत्यादि परीक्षा केन्द्र पर साथ लेकर आएं तथा परीक्षा केन्द्र में इलैक्ट्रोनिक सामान जैसे:- Smart Watch, Mobile, Calculator आदि का उपयोग वर्जित है।

परीक्षार्थियों को निर्देश दें कि परीक्षार्थी पर्यवेक्षक द्वारा दी गई उत्तरपुस्तिका के पृष्ठों की संख्या जांच लें। यदि किसी उत्तरपुस्तिका का कोई पृष्ठ/पेज फटा हुआ या गायब मिलता है तो पर्यवेक्षक को अवगत करवाते हुए दूसरी उत्तरपुस्तिका प्राप्त कर लें अन्यथा परीक्षार्थी का U.M.C. माना जायेगा।

हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं गणित से शुरू होंगी और एनएसक्यूएफ वोकेशनल कोर्स के साथ खत्म होंगी।

हरियाणा बोर्ड 10वीं की डेटशीट

तारीख विषय

26 फरवरी, 2026 गणित (स्टैंडर्ड / बेसिक)

28 फरवरी, 2026 हिंदी

5 मार्च, 2026 अंग्रेजी

7 मार्च, 2026 संस्कृत / उर्दू

12 मार्च, 2026 विज्ञान

16 मार्च, 2026 सामाजिक विज्ञान

18 मार्च, 2026 पंजाबी / IT-ITES

20 मार्च, 2026 NSQF विषय

10वीं डेटशीट डाउनलोड

12वीं डेटशीट डाउनलोड

हरियाणा बोर्ड 12वीं डेटशीट 2026

हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं अंग्रेजी से शुरू होंगी और एनएसक्यूएफ और संस्कृत व्याकरण विषयों के साथ खत्म होंगी।

25 फरवरी, 2026 इंग्लिश कोर / इंग्लिश इलेक्टिव

27 फरवरी, 2026 राजनीति विज्ञान

2 मार्च, 2026 भौतिकी / अर्थशास्त्र

3 मार्च, 2026 शारीरिक शिक्षा

6 मार्च, 2026 इतिहास / जीव विज्ञान

9 मार्च, 2026 रसायन विज्ञान / लेखाशास्त्र / लोक प्रशासन

11 मार्च, 2026 कंप्यूटर विज्ञान / IT-ITES

12 मार्च, 2026 कृषि / दर्शनशास्त्र

13 मार्च, 2026 समाजशास्त्र

17 मार्च, 2026 गणित

18 मार्च, 2026 संस्कृत / उर्दू

19 मार्च, 2026 गृह विज्ञान

20 मार्च, 2026 मनोविज्ञान

24 मार्च, 2026 हिंदी कोर / हिंदी इलेक्टिव

27 मार्च, 2026 भूगोल

28 मार्च, 2026 व्यवसाय अध्ययन

30 मार्च, 2026 पंजाबी / संस्कृत साहित्य

1 अप्रैल, 2026 NSQF विषय

1 अप्रैल, 2026 संस्कृत व्याकरण भाग-2

पिछले साल 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा था

पिछल वर्ष हरियाणा बोर्ड 10वीं में 92.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए । लड़के 91.07 फीसदी और लड़कियां 94.06 फीसदी पास हुईं। रैंक 1 पर हिसार का रोहित, अंबाला की माही और झज्जर की रोमा व तान्या शामिल थे। इन सभी को 500 में से 497 नंबर मिले थे। नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 92.49 फीसदी रहा, जबकि स्वयंपाठी छात्रों का परिणाम 73.08 फीसदी रहा। वहीं, मुक्त विद्यालय (फ्रैश) कैटेगरी का परिणाम केवल 15.79 प्रतिशत रहा। हरियाणा बोर्ड 12वीं में 85.66% बच्चे ही पास हुए थे। इसमें कैथल के अर्पणदीप सिंह ने 500 में से 497 नंबर लेकर टॉप किया था।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;