हरियाणा पुलिस में 400 SPO की भर्ती, नहीं होगी लिखित परीक्षा; जानें आवेदन से लेकर वेतन तक पूरी डिटेल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

खास बात यह है कि इस भर्ती में न तो ऑनलाइन आवेदन करना होगा और न ही लिखित या शारीरिक परीक्षा देनी होगी। पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर आवेदन और दस्तावेज जमा करने होंगे।

haryana police 400 spo recruitment 2026 no written exam application salary details
हरियाणा पुलिस में निकली भर्ती

हरियाणा पुलिस की टेलीकम्युनिकेशन विंग में सेवा का मौका तलाश रहे पूर्व सैनिकों और पूर्व पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा पुलिस ने 400 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) के पदों पर नियुक्ति का ऐलान किया है। यह नियुक्ति हरियाणा पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 21 के तहत की जाएगी। खास बात यह है कि इस भर्ती में न तो ऑनलाइन आवेदन करना होगा और न ही लिखित या शारीरिक परीक्षा देनी होगी। पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर आवेदन और दस्तावेज जमा करने होंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस नियुक्ति के लिए सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के पात्र पूर्व सैनिक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा भंग की जा चुकी हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (एचएसआईएसएफ) और हरियाणा आर्म्ड पुलिस (एचएपी) बटालियन के पूर्व कांस्टेबल भी पात्र हैं।

आयु सीमा

उम्मीदवार की उम्र विज्ञापन की तारीख को 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 12वीं पास होना जरूरी है और सशस्त्र बलों या सीएपीएफ में कम से कम पांच साल की सेवा का अनुभव होना चाहिए।

ऐसे उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे जिन्हें अनुशासनहीनता, कदाचार या चिकित्सा आधार पर सेवा से हटाया या बर्खास्त किया गया हो। टेलीकम्युनिकेशन मशीनों को संभालने का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। खासतौर पर सिग्नल कोर में सेवा दे चुके उम्मीदवारों को वरीयता मिल सकती है।

24 से 27 अगस्त तक जमा करने होंगे दस्तावेज

इस नियुक्ति के लिए कोई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नहीं है। उम्मीदवारों को भरा हुआ आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेज व्यक्तिगत रूप से जमा करने होंगे। दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया 24 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक चलेगी।

उम्मीदवारों को अपने जिले के लिए निर्धारित तारीख पर सुबह 9 बजे तक पुलिस लाइंस टेलीकम्युनिकेशन, सेक्टर-25 के सामने, गांव मोगीनंद के पास, पंचकूला पहुंचना होगा। निर्धारित तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जिलेवार तारीख

24 अगस्त: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल

25 अगस्त: सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी

26 अगस्त: गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात (नूंह), पलवल, रेवाड़ी और नारनौल

27 अगस्त: हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद और डबवाली

कैसे होगा चयन?

एसपीओ के चयन में दस्तावेजों की जांच, चिकित्सा परीक्षण और चरित्र एवं पूर्ववृत्त की जांच की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को 15 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कितना मिलेगा मानदेय?

चयनित एसपीओ को हर महीने 20000 रुपये का मानदेय मिलेगा। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी। इसके अलावा एक बार 3,000 रुपये का वर्दी भत्ता दिया जाएगा। सरकारी यात्रा के लिए 150 रुपये प्रतिदिन यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता भी मिलेगा।

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?

उम्मीदवारों को आवेदन के साथ पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र, मूल दस्तावेजों का एक सेट और उनकी सत्यापित प्रतियां, जरूरी शपथ पत्र और पासपोर्ट आकार की चार रंगीन तस्वीरें लेकर पहुंचना होगा। इस नियुक्ति के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

कितने समय की होगी नियुक्ति?

एसपीओ की नियुक्ति शुरुआत में एक वर्ष के लिए होगी। नियमित नियुक्तियां होने तक इसे आगे भी जारी रखा जा सकता है। हालांकि, एसपीओ को उनके गृह थाने में तैनात नहीं किया जाएगा। उपलब्धता के आधार पर उनके गृह जिले में तैनाती को प्राथमिकता दी जा सकती है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़हरियाणा पुलिस में 400 SPO की भर्ती, नहीं होगी लिखित परीक्षा; जानें पूरी डिटेल्स