Hindi Newsकरियर न्यूज़haryana neet pg 2025 round 2 counselling revised schedule registration
हरियाणा NEET PG काउंसलिंग राउंड 2 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, 18 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका

हरियाणा NEET PG काउंसलिंग राउंड 2 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, 18 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका

संक्षेप:

हरियाणा में NEET PG के जरिए MD-MS में दाखिले की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। राउंड 2 काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी हुआ।

Dec 15, 2025 07:50 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हरियाणा में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। पंडित बी.डी. शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक ने हरियाणा NEET PG काउंसलिंग 2025 राउंड 2 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह काउंसलिंग शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए MD, MS और पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कराई जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जारी शेड्यूल के मुताबिक, राउंड 2 काउंसलिंग के लिए फ्रेश रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन एडिटिंग, सिक्योरिटी अमाउंट जमा करने और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 18 दिसंबर 2025 रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल hry.online-counselling.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कौन ले सकता है राउंड 2 में हिस्सा

हरियाणा NEET PG काउंसलिंग राउंड 2 में वे उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिन्हें पहले राउंड में कोई सीट अलॉट नहीं हुई थी। इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों को राउंड 1 में सीट मिली लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं किया, या जिन्होंने सीट जॉइन कर ली है और अब अपग्रेडेशन चाहते हैं, वे भी राउंड 2 में भाग ले सकते हैं। राउंड 2 में शामिल होने का विकल्प कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध रहेगा।

राउंड 2 का संशोधित शेड्यूल

बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन, एडिटिंग, सिक्योरिटी डिपॉजिट और चॉइस फिलिंग की सुविधा रहेगी। प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट, आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया, फाइनल सीट अलॉटमेंट, फीस भुगतान और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पं. बी.डी. शर्मा यूनिवर्सिटी, रोहतक में कराया जाएगा।

किन संस्थानों में मिलेगा दाखिला

राउंड 2 काउंसलिंग के जरिए हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेज, सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान, निजी अनुदानित मेडिकल कॉलेज और निजी विश्वविद्यालयों में दाखिला दिया जाएगा। इनमें एसजीटी यूनिवर्सिटी, बुढेड़ा और अल फलाह यूनिवर्सिटी, ढोज गांव के साथ साथ सिविल अस्पतालों से जुड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

NEET PG 2025 न्यूनतम पात्रता

काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को NEET PG 2025 में निर्धारित न्यूनतम परसेंटाइल हासिल करना जरूरी है। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 50वां परसेंटाइल, आरक्षित वर्ग के लिए 40वां परसेंटाइल और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अलग अलग कटऑफ तय की गई है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।