HTET परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, एग्जाम से पहले जान लें नया OMR नियम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट 2026 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 13 और 14 जून को होगी। इस बार अभ्यर्थी द्वारा ओएमआर शीट में 20 से ज्यादा सवाल खाली छोड़ने पर उसकी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।

haryana htet exam date 2026 announced level 1 2 3 exam on 13 and 14 june new omr rule

हरियाणा में टीचर बनने के लिए जरूरी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की एग्जाम डेट हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने घोषित कर दी हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के भिवानी में स्थित मुख्यालय पर सोमवार को पत्रकार वार्ता में शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि इस बार एचटेट परीक्षा का आयोजन 13 और 14 जून को किया जाएगा। इस परीक्षा को प्रदेशभर में सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने परीक्षा के शेड्यूल की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को दो दिनों में तीन अलग-अलग सत्रों (लेवल) में विभाजित किया गया है। 13 जून को शाम के सत्र में और 14 जून को सुबह व सांय सत्र में लेवल-1, लेवल- 2 व लेवल- 3 की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। इस बार प्रदेशभर से करीबन 2 लाख 45 हजार परीक्षार्थी एचटेट परीक्षा में बैठेंगे। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के लिए पूरे हरियाणा में 820 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और नकल रोकने के कड़े इंतजाम रहेंगे।

अभ्यर्थी ने ओएमआर शीट में 20 से ज्यादा प्रश्न खाली छोड़े तो परीक्षा रद्द

बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने कहा कि जिन अध्यापकों की ड्यूटी वर्तमान में जनगणना कार्य में लगी हुई है, उन्हें एचटेट परीक्षा की ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा। इस निर्णय से शिक्षकों पर काम का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और वे अपने वर्तमान विभागीय कार्यों को बिना किसी मानसिक तनाव के पूरा कर सकेंगे। वहीं, अत्याधिक गर्मी व लू के कारण परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता व समुचित प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए बोर्ड ने इस बार एक ऐतिहासिक नियम लागू किया है।

यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अपनी ओएमआर शीट में 20 से ज्यादा प्रश्न खाली छोड़ता है तो उसकी परीक्षा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम परीक्षा प्रणाली में किसी भी प्रकार की हेराफेरी या बाद में ओएमआर शीट भरने जैसी संभावित गड़बडिय़ों को रोकने के लिए उठाया गया है। डा. पवन कुमार ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा के नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें।

डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा एग्जाम सेंटर

चेयरमैन डा. पवन कुमार ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड बिना किसी बाधा के पूरी तरह से पारदर्शी और नकल-रहित परीक्षा आयोजित करवाएगा। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक मुस्तैदी और उड़नदस्तों का कड़ा पहरा रहेगा। परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा आरंभ होने से डेढ़ घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा ताकि केन्द्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमैट्रिक, अंगूठे के निशान का डाटा कैप्चरिंग इत्यादि अनिवार्य प्रक्रियाएं समय रहते पूरी हो सकें।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।