Hindi Newsकरियर न्यूज़haryana htet 2025 result soon how to download bseh org in
HTET Result 2025: हरियाणा एचटीईटी रिजल्ट 2025 जल्द, ऐसे चेक कर पाएंगे नतीजे

HTET Result 2025: हरियाणा एचटीईटी रिजल्ट 2025 जल्द, ऐसे चेक कर पाएंगे नतीजे

संक्षेप:

हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) देने वाले लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है, बोर्ड जल्द ही रिजल्ट घोषित कर सकता है।

Aug 31, 2025 09:55 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Haryana HTET Result 2025: हरियाणा में अध्यापक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियी बेसब्री से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा ली गई हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ये नतीजे जल्ज जारी किए जाएंगे। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर 2025 के चौथे हफ्ते से पहले नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। परिणाम घोषित होते ही अभ्यर्थी इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस बार की HTET परीक्षा 30 और 31 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। 30 जुलाई को लेवल 3 (पीजीटी) परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5:40 बजे तक हुई, जबकि लेवल 2 (टीजीटी) परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संपन्न हुई। इसके बाद 31 जुलाई को लेवल 1 (पीआरटी) परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक हुई। तीनों स्तर की इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे।

ऐसे करें HTET 2025 रिजल्ट डाउनलोड

  • सबसे पहले bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Results" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • "All Results" के अंदर HTET 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर "Search Result" पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करके सेव कर लें।

क्यों है यह परीक्षा अहम?

HTET (Haryana Teacher Eligibility Test) हरियाणा में प्राइमरी टीचर (PRT), ट्रेनिंग ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) बनने के लिए अनिवार्य परीक्षा है। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार ही राज्य के सरकारी स्कूलों में अध्यापक पद के लिए आवेदन करने के पात्र बनते हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।