
Happy Teacher's Day 2025 Wishes: शिक्षक दिवस पर अपने शिक्षकों भेजें ये खास संदेश, जीत लेंगे अपने गुरुओं का दिल
Teachers Day Wishes 2025: शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। हर साल हमारे देश में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर गुरुओं को शुभकामनाएं भेजकर दीजिए सम्मान।
Happy Teachers Day Quotes, Wishes, Poem in Hindi: हर साल हमारे देश में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के सम्मान में मनाया जाता है, जिनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। शिक्षक दिवस एक खास मौका है. जब आप अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट कर सकते है, जिन्होंने आपकी जिंदगी को सही शेप दी। विभिन्न देशों में शिक्षक दिवस अलग-अलग दिन मनाया जाता है, लेकिन भारत में यह डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर ही 5 सितंबर को मनाया जाता है। टीचर्स ही हमारी प्रेरणा के स्त्रोत हैं जो हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर गुरुओं को शुभकामनाएं भेजकर दीजिए सम्मान।

गुमनामी के अंधेरे में था
पहचान बना दिया
दुनिया के गम से मुझे
अनजान बना दिया
उनकी ऐसी कृपा हुई
गुरु ने मुझे एक अच्छा इंसान बना दिया
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
अज्ञानता को दूर कर,
ज्ञान की ज्योति जलाई है,
आप संग रहकर हमने शिक्षा पाई है,
गलत राह पर भटके जब हम,
तो आपने ही हमें सही राह दिखाई है।।
Happy Teachers' Day 2025
जो बनाए हमें अच्छा और सच्चा इंसान,
दे सही-गलत की पहचान,
उन शिक्षकों को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम।
Happy Teachers' Day 2025
जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान,
देश के उन निर्माताओं को हम करें शत-शत प्रणाम !
शिक्षक दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
जीवन जितना सजता है मां-बाप के प्यार से,
उतना ही महकता है गुरु के आशीर्वाद से,
समझ कल्याण में जीतने मां-बाप होते है खास,
उतने ही गुरु के कारण होती है देश की साख।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
गुरु का महत्व कभी होगा ना कम,
भले कर ले कितनी भी उन्नति हम,
वैसे तो है इंटरनेट पर हर प्रकार का ज्ञान,
पर अच्छे बुरे की नहीं है उसे पहचान।
हैप्पी टीचर्स डे 2025
आपने बनाया है मुझे इस योग्य
कि प्राप्त करूं मैं अपना लक्ष्य
दिया है हर समय आपने सहारा
जब भी लगा मुझे, कि मैं हारा !
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
अज्ञान को मिटा कर, ज्ञान का दीपक जलाया है।
गुरु कृपा से मैंने, ये अनमोल शिक्षा पाया है।
हैप्पी टीचर्स डे 2025
टीचर्स डे के लिए कविता
सही क्या है, गलत क्या है,
ये सब बताते हैं आप,
झूठ क्या है और सच क्या है
ये सब बताते हैं आप,
सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं, जीवन जीना सिखाते हैं आप।
जब सूझता नहीं कुछ भी
तो राहों को सरल बनाते हैं आप
जीवन के हर अंधेरे में
रोशनी दिखाते हैं आप





