Happy Republic Day Wishes: देशभक्ति के इन खास मैसेज और विशेज से भेजें गणतंत्र दिवस की शुभकामना
- Happy Republic Day 2025 Wishes and Messages in Hindi: हर साल देशभर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत ने अपना संविधान अपनाया था। इस खास मौके पर आप भी दोस्तों और करीबियों को खास संदेश भेज सकते हैं।

Happy Republic Day 2025 Wishes and Messages in Hindi: 26 जनवरी 2025 को भारत का 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के दिन भव्य परेड का आयोजन होता है। हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था, लेकिन उस समय देश का संविधान नहीं था।किसी देश का संविधान ही उसकी पहचान होती है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान अपनाया गया था और अपनी एक पहचान हासिल किया था। गणतंत्र दिवस हमें स्वंतत्रता,समानता, भाईचारे और विविधता के प्रति गर्व का एहसास कराता है। इस खास मौके पर आप भी अपने दोस्तों और करीबियों को देशभक्ति भरे मैसेज और विशेज से शुभकामना भेज सकते हैं। यहां पढ़ें गणतंत्र दिवस 2025 की लेटेस्ट विशेज और मैसेज...
गणतंत्र दिवस का पर्व है आया,
भारत माता को प्रणाम कर हम सब संकल्प लें,
हमारी एकता, अखंडता में कोई दरार ना आए,
अपने प्यारे देश को हर क्षेत्र में ऊंचाइयों तक पहुंचाएं
हैप्पी रिपब्लिक डे 2025!
वो भारत है मेरा, जो हर दिल में बसा है,
जिसकी गाथा हर जुबान पर है,
गणतंत्र दिवस पर हम सब मिलकर इसे सलाम करें,
यह देश हमारा है, और हम इसे सलाम करें।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
गणतंत्र दिवस है भारत की पहचान,
हर एक नागरिक है इसका अभिमान,
हम सभी मिलकर इसे और सशक्त बनाएंगे,
इस महान देश को हम सब अपना बनाएंगे।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई!
गणतंत्र दिवस का है खुशियों का दिन,
हम सब मिलकर करें देश की जीत की शुरुआत,
एकता, भाईचारे से बढ़ाएं हम इसका मान,
भारत देश को बनाएं महान।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई!
गणतंत्र दिवस का यह पर्व हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। आइए, हम सब मिलकर अपने संविधान और देश की गरिमा को बनाए रखें। हैप्पी रिपब्लिक डे 2025!
गणतंत्र दिवस का पावन पर्व हमें यह सिखाता है कि हम सब को एकता और भाईचारे के साथ अपने देश को समृद्धि की दिशा में अग्रसर करना है। इस खास दिन पर, हम अपने देश की तरक्की के लिए संकल्प लें। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
आइए हम सभी मिलकर इस गणतंत्र दिवस पर संकल्प लें कि हम अपनी स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा करेंगे और भारत को विश्व में सबसे महान राष्ट्र बनाएंगे। हैप्पी रिपब्लिक डे 2025!
गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी को अपने देश की स्वतंत्रता, सम्मान और समृद्धि की दिशा में काम करने का संकल्प लेना चाहिए। एकजुट होकर हम अपने भारत को और भी महान बना सकते हैं। गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई!
हमारे संविधान के निर्माता और हमारे वीर शहीदों को नमन करते हुए,आइए इस गणतंत्र दिवस पर हम अपने देश की समृद्धि और प्रगति के लिए कार्य करने का संकल्प लें। जय हिंद!जय भारत!
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।